Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवम तिथि है। आज 06 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज शाम को भद्रा लग रही है जो कल प्रातकाल तक रहेगी वहीं आज दशमी तिथि की क्षय भी हो रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 10:20 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवम तिथि है। आज 06 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज शाम को भद्रा लग रही है, जो कल प्रात:काल तक रहेगी, वहीं आज दशमी तिथि की क्षय भी हो रही है। आज शनिवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी तथा शनि देव की आराधना के लिए उत्तम है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: दशमी तिथि क्षय।

आज की भद्रा: शाम 07:20 बजे से 07 फरवरी को प्रात: 06:25 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की नवमी 08 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी अनुराधा नक्षत्र 17 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र धु्रव योग 16 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 06 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 04 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 07 फरवरी को तड़के 03 बजकर 06 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 07 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण नवमी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप शनि स्तुति कर सकते हैं। शनि दोष से मिलने वाले कष्टों को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय भी कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.