विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palmistry: हाथ पर मौजूद ये 3 निशान बना सकते हैं आपको धनवान, जानिए इनका मतलब

Published: Sat, 01 Jun 2024 02:43 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ में होने वाली लकीरों के बारे में काफी जानकारी दी गई है। हस्तरेखा के अनुसार अगर ...और पढ़ें

3 Signs On Your Palm: हाथ में मौजूद ये 3 निशान -
3 Signs On Your Palm: हाथ में मौजूद ये 3 निशान -

HighLights

  1. हस्तरेखा शास्त्र में हाथ में होने वाली लकीरों के बारे में काफी जानकारी दी गई है।
  2. अगर किसी के भविष्य को जानना है, तो उसके हाथ को देखना चाहिए।
  3. प्रत्येक रेखाओं का संबंध किसी न किसी ग्रह के साथ होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी के भाग का आंकलन लगाना है, तो उसके हाथ को देखना चाहिए, जिसमें काफी कुछ जानकारी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रत्येक रेखाओं का संबंध किसी न किसी ग्रह के साथ होता है।

आज हम हाथ में मौजूद होने वाले 3 ( 3 Signs On Your Palm) ऐसे निशान के बारे में बात करेंगे, जिनका होना अपने आप में बेहद भाग्यशाली होता है।

हाथ में मछली का निशान होना

किसी व्यक्ति के हाथ पर मछली का निशान होना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में बहुत शुभ माना जाता है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर यह निशान आपके हाथ में है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि जिसके हाथ में यह निशान होते हैं, उन्हें सभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में ऐशो-आराम की कमी नहीं रहती है।

सूर्य रेखा का मजबूत होना

सूर्य रेखा को करियर, धन व पैसों का एक शक्तिशाली संकेत माना जाता है। यह रेखा ज्यादातर हथेली के आधार से अनामिका की ओर फैली हुई भाग्य रेखा के बराबर होती है। ऐसा कहा जाता है कि एक अच्छी और साफ सूर्य रेखा का होना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि विकसित सूर्य रेखा वाले लोगों को धन और कार्यक्षेत्र में कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है।  

हथेली पर x का निशान होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में x निशान का होना बहुत अच्छा होता है। यह निशान बेहद कम लोगों के हाथों में देखने को मिलता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति के पास कभी पैसों की कमी नहीं रहती है। साथ ही उसका पूरा जीवन खुशियों से भरा रहता है। यह निशान शुभता का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: किस कारण भगवान श्री कृष्ण का नाम पड़ा लड्डू गोपाल? पढ़ें इससे जुड़ी कथा

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।