Move to Jagran APP

October Shubh Muhurat 2022: वाहन खरीदने के लिए दशहरा शुभ, जानिए अक्टूबर माह में कब-कब खरीद सकते हैं गाड़ी

October Shubh Muhurat 2022 पुनर्वसु स्वाती श्रवण धनिष्ठा अनुराधा और शतभिषा आदि नक्षत्रों को चल नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। इन नक्षत्रों में कार या अन्य वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। जानिए अक्टूबर माह में कब-कब खरीद सकते हैं वाहन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 05 Oct 2022 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:51 AM (IST)
October Shubh Muhurat 2022: अक्टूबर माह में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली, October Shubh Muhurat 2022: अक्टूबर माह हिंदू धर्म के लिए काफी खास माना जाता है। क्योंकि इस मास में दशहरा से लेकर दिवाली, छठ पूजा जैसे पावन पर्व पड़ रहे हैं। जहां इन दिनों में मांगलिक कार्य करना अच्छा माना जाता है। वहीं गाड़ी खरीदने की चाह रखने वाले लोग इन शुभ मुहूर्तों में खरीदना पंसद करते हैं। दशहरा आते ही वाहन की साफ सफाई करने के साथ पूजा की जाती है। वहीं कई लोग वाहन भी खरीदते हैं। अगर आप भी वाहन खरीदना चाहते हैं, तो जानिए अक्टूबर माह में कब-कब बन रहा है शुभ मुहूर्त।

loksabha election banner

हिंदू धर्म में कार, बाइक, स्कूटर सहित अन्य वाहन शुभ मुहूर्त में देखकर ही खरीदे जाते हैं। शुभ मुहूर्त की गणना नक्षत्र, तिथि, चंद्र मास आदि के द्वारा की जाती है। माना जाता है कि राहुकाल में भी अगर शुभ मुहूर्त बन रहा, तो उस समय वाहन नहीं खरीदना चाहिए। पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह में सिर्फ 8 ही शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

अक्टूबर 2022 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

5 अक्टूबर 2022- दशहरा

अक्टूबर माह में वाहन खरीदने की शुरुआत दशहरे के शुभ मौके पर हो रही है।

वाहन खरीदने का मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 6 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक

नक्षत्र- श्रवण, धनिष्ठा

7 अक्टूबर 2022, शुक्रवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 26 मिनट से शाम 6 बजकर 17 मिनट तक

नक्षत्र- शतभिषा

9 अक्टूबर 2022, रविवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 10 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक

नक्षत्र-रेवती

10 अक्टूबर 2022, सोमवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक शाम 4 बजकर 2 मिनट तक

नक्षत्र- रेवती

14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 21 मिनट से 15 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक

नक्षत्र- रोहिणी, मृगशिरा

17 अक्टूबर 2022, सोमवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 18 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक

नक्षत्र- पुनर्वसु, पुष्य

27 अक्टूबर 2022, गुरुवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 28 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक

नक्षत्र- अनुराधा

28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त- 28 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक

नक्षत्र-अनुराधा

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.