Move to Jagran APP

October 2020 Monthly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए मंगलमय रहेगा यह महीना, व्यापार में लाभ की संभावना

October 2020 Monthly Horoscope इस लेख में हम आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का अक्टूबर महीने का राशिफल। आइए पढ़ते हैं...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:20 AM (IST)
October 2020 Monthly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए मंगलमय रहेगा यह महीना, व्यापार में लाभ की संभावना
तुला राशि वालों के लिए मंगलमय रहेगा यह महीना, व्यापार में लाभ की संभावना

October 2020 Monthly Horoscope: पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि वालों का मासिक राशिफल बताया। इस लेख में हम आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के बारे में बताएंगे। चलिए ज्योतिषाचार्य प. दयानंद शास्त्री से जानते हैं सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का अक्टूबर महीने का राशिफल।

loksabha election banner

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):

मन नए धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। श्रम साधन कामनाएं पूर्ण होंगी। लेखन, अध्यापन से तरक्को होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। संकल्पित मनोरथ पूर्ण होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। यात्रा सफल व लाभकारी होगी। भविष्य संबंधी किसी समस्या से चिंतित होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें।

शुभ रंग: चमकीला

शुभ अंक: 9

उपाय: बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):

किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। व्यवसाय पक्ष भाग्यानुकूल होगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अकारण लोगों से विरोध होगा। पत्नी को पति पक्ष से कष्ट होगा। संतान की चिन्ता लगी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरी में लाभ होगा। खुलाबाजी में कोई वस्तु न खाएं। शिक्षा के दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है।

शुभ रंग: मैरुन

शुभ अंक: 1

उपाय: तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):

कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। धन, यश, कीर्ति का विस्तार, शत्रु बाधा, भोजन, शयन की असुविधा, बड़े-बुजुर्गो से वैमनस्यता बढ़ेगी। तुला राशि वालों के लिए यह माह मंगलमय रहेगा व आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। आपके रुके हुए काम बन जायेंगे व व्यापार में भी लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे व परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। हालांकि, आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव हैं लेकिन माह के अंत में आपको उचित लाभ मिलेगा। लोगों के सामने अपने व्यवहार को विवेकशील बनाए रखें व वाणी को मधुर रखें। लिखा-पढ़ी के कार्यों में सफलता। व्यापार में लाभ। नौकरी में स्थानान्तरण का योग है। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

उपाय: दिनभर में 2 इलाइची खाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):

सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की वृद्धि। अकारण धन, पुण्य की हानि, व्यवहार में कलुषित वातावरण का सामना करना होगा। चिन्ता व्यथा से मन दुखी रहेगा। जुआ, सट्टा आदि में हानि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। घर में प्रसन्न्ता रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

उपाय: तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें। 

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.