Move to Jagran APP

October 2020 Monthly Horoscope: मेष राशि वालों को मधुर वाणी बोलने की जरूरत, स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान

October 2020 Monthly Horoscope हम सभी के राशिफल का हमारे भाग्य व भविष्य की घटनाओं पर बहुत ज्यादा प्रभाव रहता है। ज हम आपको आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2020 का अक्टूबर महीना/मास कैसे बीतेगा यह बता रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:00 AM (IST)
October 2020 Monthly Horoscope: मेष राशि वालों को मधुर वाणी बोलने की जरूरत, स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान
मेष राशि वालों को मधुर वाणी बोलने की जरूरत, स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान

October 2020 Monthly Horoscope: राशिफल का हमारे भाग्य व भविष्य की घटनाओं पर बहुत ज्यादा प्रभाव रहता है। सूर्य सिद्धांत नामक पुस्तक में हमारे नक्षत्र, सितारे इत्यादि देखकर भविष्य की संभावित घटनाओं का मासिक व वार्षिक आंकलन करती हैं। इन्हीं के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि आने वाला समय या माह आपके लिए शुभ होगा या फिर अशुभ। अगर व्यक्ति को भविष्य में संभावित घटनाओं का आभास हो जाए तो आप उसके लिए पहले से ही सही कार्य किए जा सकते हैं। आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2020 का अक्टूबर महीना/मास कैसे बीतेगा यह बता रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य प. दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि अक्टूबर महीने का राशिफल।

loksabha election banner

मेष (च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ):

नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। धन, भूषण आदि का लाभ, इृष्ट मित्रों का न्यूनाधिक सहयोग प्राप्त होगा। चिन्ता एवं क्रोध की वृद्धि होगी। सट्टा एवं लाटरी से नुकसान। निजी कर्मपक्ष कमजोर रहेगा। उलझनें बढ़ेंगी। मेष राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक दृष्टि से थोड़ा कलह भरा हो सकता हैं व परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती हैं। बच्चों के भविष्य के लिए आप कोई कठोर निर्णय ले सकते है जिसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इस माह नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं जिस कारण आर्थिक क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेंगे। महिलाओं का अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। मधुर वाणी बोलें।

शुभ रंग: चमकीला

शुभ अंक: 3

उपाय: ज्यादा गरम चीजें न खाएं।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):

किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सुख सुविधा की वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। वाहन कष्ट, मित्रों से विरोध होगा। व्यापार मन्दां चलेगा। पत्नी और पुत्र का सुख बराबर प्राप्त होगा। मासान्त में शत्रु बाधाओं का शमन होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

उपाय: सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):

नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। पास-पड़ोस में विवाद सम्भव है। आपके हितों की रक्षा होगी। व्यापार साधारण चलेगा। लाभ की कमी होगी। पति-पत्नी में अनबन एवं द्वेष बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। मासान्त उत्तम रहेगा। परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा। आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा। नए जिम्मेदारियों के होने से व्यय संभव।

शुभ रंग: मैरुन

शुभ अंक: 7

उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):

आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिस्थितियों में सुधार, व्यापारिक लाभ, सन्तान पक्ष से शुभ समाचार, जागरूकता, चैतन्यता बढ़ेगी। वाहन, सवारी से दुर्घटना का भय, ऋण की चिन्ता, घर गृहस्थी में खुशी व प्रसन्नता, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा।कर्क राशि वालों को इस माह अपने किसी रिश्तेदार या करीबी से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं जिस कारण घर में खुशियां आएगी। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं तो विवाहित लोगों का आपसी मेलझोल बढ़ेगा। छात्रों को इस माह मनचाहे परिणाम मिलेंगे व सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती हैं। शारीरिक रूप से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपना खानपान सही रखे। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

उपाय: 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.