विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: बहुत ही खास है आपके जन्म की तारीख, इससे जानें अपना मूलांक और स्वामी ग्रह

Published: Tue, 13 May 2025 11:59 AM (IST)

अंक ज्योतिष शास्त्र में कुल 01 से 9 तक मूलांक माने गए हैं। हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी खास ग्रह ...और पढ़ें

Aapna Mulank kaise jane (Picture Credit: Freepik)
Aapna Mulank kaise jane (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. जन्मतिथि से पता लगा सकते हैं अपना मूलांक।
  2. हर मूलांक होता है एक खास ग्रह से संबंधित।
  3. संबंधित ग्रह का पड़ता है मूलांक पर असर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म का तारीख काफी महत्व रखती है, जिसकी मदद से उसका मूलांक ज्ञात किया जाता है। अगर आप अपने जन्म की तारीख को जोड़ेंगे, तो इससे आप अपने मूलांक का पता लगा सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपका जन्म किसी महीने की 29 तारीख को हुआ है, तो 2+9=11 वहीं 1+1= 2 ऐसे में आपको मूलांक 2 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 10 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा, क्योंकि 1+0=1 होगा।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इन लोगों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास पाया जाता है।

मूलांक 2

मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में इस मूलांक के लोग भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 3

जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इनका ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) होता है. जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है। इन मूलांक का ग्रह राहु होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती और क्रांतिकारी माने जाते हैं।

मूलांक 5

जिस किसी जातक का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख हुआ होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक हैं।

यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2025: बड़े मंगल पर किस मूलांक की होगी चांदी, मिलेगा पवन पुत्र का आशीर्वाद

मूलांक 6

मूलांक 6 के जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है। मूलांक 6 को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। ऐसे में मूलांक 6 के जातकों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

(Picture Credit: Freepik)

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इनका ग्रह स्वामी केतु है। इस मूलांक के जातक रहस्यमयी माने जाते हैं।

मूलांक 8

मूलांक 8 के लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है। इस मूलांक के संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में इस मूलांक के लोग कर्म और अनुशासन प्रिय होते हैं।

मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। ये संख्या मंगल ग्रह से जोड़कर देखी जाती है। मूलांक 9 के जातकों में ऊर्जा, साहस और क्रोध पाया जाता है।  

यह भी पढ़ें - Shubh Sanket: घर से निकलते समय दिखें ये चीजें, तो समझें कि जल्द खुलने वाली है किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।