Move to Jagran APP

Nawruz 2022: आज है पारसी न्यू ईयर 'नवरोज', जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व

Nowruz 2022 नवरोज पारसी समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन को पारसी लोग नए साल के रूप में मनाते हैं। इसे नवरोज के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। जानिए नवरोज मनाने का कारण।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 21 Mar 2022 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2022 10:09 AM (IST)
Nawruz 2022: जानिए नवरोज मनाने का कारण

नई दिल्ली, Parsi New Year Nowruz 2022: आज पारसी समुदाय नया साल यानी नवरोज बड़े ही धूमधाम से मनाया रहा है। इस दिन को आस्था के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। नवरोज दो पारसी शब्द नव और रोज से मिलकर बना है। इसका मतलब है-नया दिन। इस दिन के साथ ही पारसी समुदाय में नए साल की शुरुआत हो जाती है। इस दिन को नवरोज के अलावा नौरोज़, जमशेदी नवरोज, पतेती जैसे नामों से जाना जाता है। जानिए नवरोज मनाने का कारण और किस तरह इस पर्व को मनाते हैं पारसी समुदाय के लोग।  

loksabha election banner

नवरोज मनाने के कारण

नवरोज पिछले तीन हजार सालों से पारसी समुदाय मना रहा है। यह उत्सव फारस के राजा जमशेद की याद में मनाते हैं। माना जाता है कि योद्धा जमशेद ने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस दिन सिंहासन ग्रहण किया था। इसी के बाद से नवरोज का उत्सव मनाया जाता है। वहीं ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, यह उत्सव वसंत ऋतु में मनाया जाता है, जब रात और जिन दोनों बराबर होते हैं।

इस तरह मनाया जाता है नवरोज उत्सव

इस दिन पारसी समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर तैयार हो जाते हैं और विभिन्न तरह के व्यंजन बनाते हैं। इन्हें वह अपने करीबियों और दोस्तों को बीच बांटते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरों को गिफ्ट्स देते हैं। माना जाता है कि इस दिन उपहार देने के साथ राजा जमशेद की पूजा करने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।  

पारसी मंदिर में विशेष प्रार्थना सभाएं होती है। इसके साथ ही पिछले साल उन्होंने जो कुछ भी पाया। उसके लिए वह भगवान का आभार वक्त करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि नवरोज के जिन पारसी समुदाय के लोग अपने घरों में चंदन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा रखते हैं। चंदन की महक से हवा शुद्ध होने के साथ खुशबू चारों ओर फैलती रहती है। 

Pic Credit- Instagram/tannazsassooni

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.