विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nostradamus New Year 2023 Predictions: नए साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं चौंका देने वाली भविष्यवाणियां

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 29 Dec 2022 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2022 04:06 PM (IST)

नया साल आने से पहले ही अब इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बाबा वेंगा के ...और पढ़ें

जानें 2023 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
जानें 2023 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

नई दिल्ली। Nostradamus New Year 2023 Predictions:  नया साल शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकि है। साथ ही सभी लोग यह कामना कर रहें हैं कि उनके लिए आने वाला साल सुखद और खुशियों से भरा हुआ हो। ऐसे में लोग राशिफल और भविष्यवाणियों की मदद से अपने आने वाले साल के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसी बीच नया साल शुरू होने से पहले एक बार फिर दुनिया के जाने-माने भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां भी सामने आने लगी हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा भविष्यवाणी के बाद अब फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियां भी लोगों को डरा रही हैं। जानते हैं उनकी इन भविष्यवाणियों के बारे में-

तीसरा विश्व युद्ध

साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले साल में भी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी रहेगा। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि दोनों देशों का यह टकराव बाद में तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। नास्त्रेदमस की मानें तो 2023 में दोनों देशों का यह युद्ध सात महीने तक जारी रहेगा।

मंगल पर जाएगा इंसान

नए साल के लिए नास्त्रेदमस ने एक और बड़ी भविष्यवाणी की थीं। इसके मुताबिक मंगल ग्रह पर रोशनी पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने इंसान के मंगल ग्रह पर पहुंचने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि मंगल ग्रह पर कोई बड़ी तबाही आ सकती है।

बरसेगी आग

साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी यह भी कहती है कि शाही भवन पर आकाशीय आग गिर सकती है। इसकी वजह से इस राख से नई सभ्यता उजागर होगी। वहीं, कुछ लोग नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को दुनिया के खत्म होने का संकेत मान रहे हैं।

पोप पर भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए पोप को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक आने वाले साल में पोप बदल जाएंगे और पोप फ्रांसिस की जगह कोई और नया पोप आएगा। लेकिन नास्त्रेदमस ने यह भी बताया था कि पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे, इसके बाद आने वाला पोप भ्रष्टाचार करेगा।

एक साथ आएगी दो महान

अगले साल में नास्त्रेदमस ने दो महान शक्तियों के नए गठबंधन पर भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की मानें तो 2023 में एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच गठबंधन होगा। इस गठबंधन का असर अच्छा होगा, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रह पाएगा।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

Picture Courtesy: Freepik/Instagram