विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2023: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये खास, घर आएंगी खुशियां ही खुशियां

By Shivani SinghEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2022 09:34 AM (IST)

New Year 2023 Upay अशोक के पेड़ संबंधी उपाय करने से व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल ...और पढ़ें

New Year 2023: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये खास, घर आएंगी खुशियां ही खुशियां
New Year 2023: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये खास, घर आएंगी खुशियां ही खुशियां

नई दिल्ली, New Year 2023: नया साल आने के कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में हर कोई ऐसे काम करता है, जिससे आने वाला साल खुशियां के साथ बीते। नए साल में घर को पूजा पाठ के साथ घर को सजाते हैं। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार में फूल, आम और अशोक के पत्ते से बनी तोरण लगाते हैं। आम के पत्तों के बारे में आपने खूब सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि हिंदू धर्म में अशोक के पत्तों का भी काफी महत्व है। अशोक व्यक्ति के हर दुख का नाश कर देता है। रामायण में भी अशोक वाटिका के बारे में बताया गया है। जब लंकापति रावण मां सीता का हरण करके लंका लाया था, तो उन्होंने अशोक वाटिका में ही आश्रय लिया था। इसलिए अशोक की पत्तों से नए साल में कुछ उपाय कर सकते हैं, इन्हें करने से भाग्योदय होता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

नए साल में अशोक की जड़ लेकर आएं और इसे धोकर सुखा लें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी।

विवाह में आ रही है अड़चन

अगर किसी वजह से आपके शादी में किसी न किसी रह की अड़चन आ रही है, तो नए साल के पहले दिन स्नान वाले पानी में अशोक के कुछ पत्ते डाल लें। इसके बाद पत्तों को उठाकर किसी पेड़ के नीचे डाल दें। ऐसा करने से आने वाले साल में जल्द विवाह हो जाएगा।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

नए साल में अशोक के पत्तों, फूल आदि से तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी । इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में अधिक आएगी। इस बात का ध्यान रखें कि जब अशोक के पत्ते सुख जाएं, तो वह बदल दें।

गृह क्लेश के लिए

परिवार के सदस्यों या फिर दंपति के बीच किसी न किसी बात पर वाद विवाद बना रहता है, तो घर के बड़े सदस्य को अशोक के पेड़ में नियमित रूप से जल देना चाहिए ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव बना हुआ है, तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवता के सामने रख दें। जब ये सूख जाए , तो दोबारा रख दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।