नीलम के साथ भूलकर भी न पहनें 3 रत्न! वरना फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नीलम रत्न को माणिक्य, मोती और मूंगा जैसे रत्नों के साथ पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ...और पढ़ें

नीलम और इन 3 रत्नों का मेल है खतरनाक! (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में नीलम रत्न को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रत्न का धार्मिक महत्व कर्म फलदाता शनिदेव से जुड़ा हुआ है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, इस रत्न को पहनने से सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या का प्रभाव दूर होता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नीलम रत्न को कुछ रत्नों के साथ नहीं पहनना चाहिए। इस गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शुभ फल प्राप्त नहीं होता है, तो ऐसे में चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि नीलम रत्न के साथ किन रत्नों को पहनने से बचना चाहिए।

(Image Source: AI-Generated)
माणिक्य
माणिक्य रत्न सूर्य और नीलम शनि का रत्न है। सूर्य शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता है और दोनों एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसलिए नीलम के साथ माणिक्य रत्न को पहनने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इन दोनों रत्नों को एक साथ पहनता है। उसे मान-सम्मान में कमी और कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मोती
इस रत्न का संबंध चंद्रमा से है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि और चंद्रमा को विरोधी ग्रह माना जाता है। इसलिए नीलम के साथ मोती रत्न पहनने की मनाही है। इन दोनों रत्नों को एक साथ पहनने से मानसिक तनाव और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
मूंगा
मूंगा रत्न का संबंध मंगल से है। मूंगा और नीलम दोनों विपरीत ग्रहों के रत्न हैं। इसलिए इन दोनों रत्नों को एक साथ पहनने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति नीलम के साथ मूंगा रत्न धारण करता है, तो उसे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति का स्वभाव बेहद आक्रामक हो जाता है।
नीलम को किन रत्नों के साथ पहन सकते हैं?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नीलम रत्न के साथ पन्ना, हीरा और गोमेद रत्न पहनना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। कारोबार और करियर में सफलता मिलती है। साथ ही धन-संपत्ति में अपार वृद्धि होती है। अगर आप नीलम के साथ कोई रत्न धारण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप किसी ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नीलम रत्न: राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की ताकत, पर क्या यह आपके लिए है?
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 रत्न को पहनने से होगी धन की प्राप्ति, व्यापार और नौकरी में होगी खूब तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
