Move to Jagran APP

Navratri 2022 Upay: संतान प्राप्ति के लिए नवरात्र में जरूर अपनाएं ये विशेष उपाय

Navratri 2022 Upay आज नवरात्र के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन मां भगवती के इस सिद्ध स्वरूप की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं और संतान की प्राप्ति होती है।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 10:45 AM (IST)
Navratri 2022 Upay इन उपायों के साथ करें मां स्कंदमाता की पूजा।

नई दिल्ली, Navratri 2022 Upay: नवरात्र महापर्व का आज पांचवा दिन है। इस दिन मां स्कन्दमाता की उपासना विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता कि पूजा करने से संतान प्राप्ति के लिए परेशान दम्पत्तियों को जल्द खुश खबरी प्राप्त होती है। इसके साथ यह भी माना जाता है कि नवरात्र (Shardiya Navratri 2022) में मां भगवती के नौ सिद्ध स्वरूपों की पूजा करने से और कुछ खास उपायों का पालन करने से जीवन से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही घर में खुशियों का अम्बार लग जाता है। आइए जानते हैं नवरात्र पर्व का पांचवें दिन किन उपायों का पालन करने से घर में गूंजेगी किलकारी।

loksabha election banner

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय (Navratri 2022 Upay)

* नवरात्र पर्व के पांचवें दिन माता को 16 श्रृंगार अर्पित करें और पति-पत्नी साथ मिलकर देवी के सिद्ध मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

* आज संध्या काल में देवी स्कन्दमाता के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय की भी पूजा करें। नवरात्र में ऐसा करने से धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ इस 5 कन्या और बटुक को खीर-पूड़ी दान करें।

* ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र के पांचवें दिन घर में गोपाल यंत्र की स्थापना करें और नितदिन गोपाल सहस्रनाम का जाप करें। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

* सन्ध्या काल में मां स्कन्दमाता के सामने सुध घी का दीपक जलाएं और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। इसके साथ आप इस मंत्र का पांच माला जाप करें-

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ।।

ऐसा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.