Move to Jagran APP

Nariyal Ke Upay: संकटों को दूर करने के लिए आजमाएं नारियल के ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

धार्मिक अनुष्ठान में नारियाल को शामिल न करने से पूजा अधूरी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिनका सकारात्मक असर इंसान के जीवन पर देखने को मिलता है। इन उपाय के द्वारा सभी तरह की परेशानी से छुटकारा मिलता है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं नारियाल के उपाय के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Mon, 10 Jun 2024 06:00 PM (IST)
Nariyal Ke Upay: संकटों को दूर करने के लिए आजमाएं नारियल के ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी
Nariyal Ke Upay: संकटों को दूर करने के लिए आजमाएं नारियल के ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nariyal Ke Upay: नारियल का प्रयोग पूजा-पाठ और शुभ कार्य में किया जाता है। नारियल में त्रिदेवों का वास माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल से संबंधित उपायों के वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन चमत्कारी उपायों के द्वारा इंसान को जीवन की कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं नारियल के कौन-से उपाय जातक के लिए फलदायी साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें: Lord Ram: इस वजह से दो पुत्रों की मां बनी थीं देवी सुमित्रा, जानें यह पौराणिक कथा

नारियल के उपाय (Nariyal Ke Upay)

  • अगर आप बिज़नेस में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े में नारियल को लपेट लें और उसपर जनेऊ रख कर श्री हरि को अर्पित करें। मान्यता कि इस उपाय को करने से व्यवसाय में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलता है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • इसके अलावा रोग को दूर करने के लिए नारियल का उपाय अधिक लाभकारी साबित होता है। नारियल को मंगलवार या शनिवार को रोगी के ऊपर से 21 बार वारकर किसी जगह पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से सभी रोग दूर होते हैं।  

  • जीवन में आने वाले संकटो से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल चोला चढ़ाएं। इससे सभी संकट और रोग दूर होंगे।
  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शुक्रवार को लाल वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर इन उपाय से मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति, कार्यों में मिलेगी सफलता

 अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

  Pic Credit-Freepik