Move to Jagran APP

Name Astrology: इन नाम की लडकियां मानी जाती हैं सबसे लकी, शादी करने से खुल जाएगा आपका भाग्य

Name Astrology सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाम का हमारी किस्मत से खास कनेक्शन होता है। ऐसे ही जानिए उन अक्षरों के बारे में जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इस नाम की लडकियां बेस्ट पत्नी मानी जाती हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:00 AM (IST)
Name Astrology: इन नाम की लडकियां मानी जाती हैं सबसे लकी, शादी करने से खुल जाएगा आपका भाग्य
Name Astrology: इस नाम की लड़कियां मानी जाती है सबसे बेस्ट पत्नी

नई दिल्ली, Name Astrology: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस तरह किसी व्यक्ति के जन्मतिथि, मूलांक, शरीर के अंगों को कोई चिन्ह आदि के आधार पर किसी के स्वभाव, भविष्य आदि के बारे में जान लेते हैं। इसी तरह नाम के पहले अक्षर से भी किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में काफी हद तक जान सकते हैं। इसी क्रम में आज जानिए ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां धन लक्ष्मी के रूप में जानी जाती हैं। इस नाम की लड़कियां शादी करके जिस घर में जाती हैं वहां पर खुशहाली वास करती है और अपने पति और हर एक सदस्य के लिए तरक्की की चाबी बनती हैं। जानिए किस नाम की लड़कियां मानी जाती हैं बेस्ट पार्टनर।  

loksabha election banner

B अक्षर से शुरू होने वाला नाम

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम 'बी' अक्षर से शुरू होता है। वह काफी लकी मानी जाती हैं। इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। खुशमिजाज, मिलनसार स्वभाव होने के कारण घर को जोड़कर रखना पसंद करती हैं। जिस घर में जाती हैं उसे स्वर्ग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इन नाम की लड़की से शादी करने के बाद पति का भी भाग्य खुल जाता है।

C अक्षर से शुरू होने वाला नाम

जिन लड़कियों का नाम सी से शुरू होता है। वह लड़कियां दिल की काफी अच्छी होती हैं। अपने इरादों में पक्की होती हैं। जिस भी घर में यह जाती हैं वहां पर मां लक्ष्मी का वास हमेशा होता है। ससुराल में कदम रखते ही खुशहाली छा जाती है। अपने स्वभाव से हर किसी को अपना बना लेती हैं।

'E' अक्षर से शुरू होने वाला नाम

इस नाम की लड़कियां काफी किस्मत वाली मानी जाती हैं। इन नाम की लड़कियां हर एक काम में प्रतिभावान होती हैं।  शादी के बाद पति की तरक्की में साथी बनती हैं। ससुराल में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर के हर एक सदस्य को जोड़कर रखने में कामयाब रहती हैं। पति की हर एक समस्या में साथ देती हैं।

'K' अक्षर शुरू होने वाला नाम

इस नाम की लड़कियां भी लकी मानी जाती हैं। इनकी किस्मत पति के साथ भी जुड़ जाती है, जिससे हर काम में सफलता के साथ तरक्की मिलती है। इस नाम की लड़कियों का स्वभाव बहुत ही सरल, खुशमिजाज होता है। हर किसी को प्यार से रखना पसंद करती हैं। 

Pic Credit-  Instagram/lordganeshaa

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.