विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं ये चार रत्न, धारण करने से कभी नहीं होगी धन की कमी

By Shivani SinghEdited By:
Published: Fri, 13 May 2022 01:47 PM (IST)

Gemstone For Luck And Money ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति कुछ रत्नों को धारण करके जीवन की अधिकतर समस्याओं को ...और पढ़ें

आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए पहनें ये रत्न
आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए पहनें ये रत्न

नई दिल्ली, Gemstone For Luck And Money: रत्नों को काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए रत्न काफी मददगार साबित हो सकते हैं। रत्नों को धारण करने से व्यक्ति की किस्मत पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको हमेशा धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या फिर अधिक मेहनत करने के बावजूद आपको फल नहीं मिल रहा है तो इन चार रत्नों में से किसी एक को धारण कर सकते हैं। इन रत्नों को धारण करने से सोई हुई किस्मत फिर से जाग जाएगा।

भाग्य चमकाने के लिए पहनें ये रत्न

सुनहला रत्न

अगर आपके घर में पैसों की अधिक कमी रहती हैं तो सुनहला रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इसके साथ ही सुनहला रत्न पुखराज का उपरत्न है। इसलिए इस रत्न को पहनने से धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।

जेड स्टोन

जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसके अंदर सपनों को सच करने की ताकत होती है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति आत्मनिर्भर, साहसी बनता है। इसके साथ ये रत्न किस्मत को चमकाने में भी मदद करता है। इस रत्न को पहनने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

माक्षिक रत्न

धन लाभ के लिए यह रत्न भी काफी लाभकारी माना जाता है। यह रत्न एक प्रकार का खनिज तत्व से है जोकि गंधक से प्राप्त होता है। इस रत्न को धारण करने से बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। आत्मविश्वास की कमी पूरी होती है और धन लाभ होता है। इस रत्न को शुक्रवार के दिन पहनना शुभ होगा।

टाइगर स्टोन

इस रत्न को धारण करने से शेर के समान आत्मबल और साहस आता है। हर काम में सफलता प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होते हैं। इस रत्न को सोमवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है।

Pic Credit- Freepik/ instagram/subbu.karthikeya/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।