Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mor Pankh Vastu Tips: एक मोर पंख बदल देगा आपकी जिंदगी, जानें इससे जुड़े अचूक उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 03:54 PM (IST)

    Mor Pankh Upay मोर पंख से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हिंदू धर्म में इसे बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मोर पंख रखने से मुश्किलों का अंत होता है। ऐसे में आज हम इससे जुड़े कुछ ऐसे उपाय आपके साथ साझा करेंगे जिनसे आपको जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं -

    Hero Image
    Mor Pankh Vastu Tips: एक मोर पंख बदल देगा आपकी जिंदगी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Mor Pankh Upay: सनातन धर्म में मोर का पंख बहुत ही पवित्र माना गया है। मोर पंख को देखकर मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसकी पवित्रा का अंदाजा आप भगवान कृष्ण के सिर पर लगाने से ही समझ सकते हैं। ऐसे में आज हम मोर के पंख (Mor Pankh Vastu Tips) से जुड़ी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करेंगे,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे आपको अपने जीवन में एक अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कारगर उपाय

    राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए

    यदि आप राहु पीड़ा से लगातार परेशान हैं, तो आपको अपने घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में मोर का पंख रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मोर का पंख रखने से घर से राहु का प्रभाव खत्म हो जाता है। ऐसे में जो लोग राहु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने घर में मोर का पंख जरूर रखना चाहिए।

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

    सनातन धर्म में मोर पंख को बहुत ही पवित्र माना गया है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखने से लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है। साथ ही परिवार में प्यार बना रहता है। मां लक्ष्मी को शांति अति प्रिय है इसलिए घर की तिजोरी में मोर पंख रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।

    कारोबार में होगी बरकत

    अगर आप कारोबार में बरकत चाहते हैं, तो आपको अपने कारोबार वाले स्थान पर या उसके मुख्य द्वार पर मोर का पंख रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि मोर का पंख पूर्व दिशा में रखा हो। इस उपाय से कारोबार में जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा।

    रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

    यदि आप रिश्तों में मधुरता लाना चाहते हैं, तो आपको में घर में बांसुरी के साथ मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में प्यार सदैव बना रहेगा। लेकिन इस उपाय को करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके मुख के साथ - साथ बांसुरी का मुख पू्र्व दिशा में हो।

    यह भी पढ़ें: Tripura Bhairavi Jayanti 2023: इस त्रिपुर भैरवी जयंती पर करें महाकाली कवच का पाठ, पूरी होगी सभी मुराद

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।