सामुद्रिक शास्त्र: ऊपर या नीचे, होठों पर किस जगह तिल होना लग्जरी लाइफ के संकेत देता है?
होठों के अलग-अलग हिस्से पर तिल होने का खास मतलब होता है। सामुद्रिक शास्त्र इस बारे में क्या कहता है आइए जानते हैं।

होठों पर तिल किस बात का संकेत? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं जिस इंसान के होठों पर तिल होता है उसके चेहरे की खूबसूरती में वो तिल चार चांद लगा देता है। अक्सर तिल को लोग एक आम चीज मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, सामुद्रिक शास्त्र में इसका मतलब बहुत ही गहरा बताया गया है।
यहां तक कि हमारे शरीर की बनावट, निशान से लेकर हर एक चीज हमारे बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। आइए जानते हैं कि होठों के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल क्या संकेत देता है।
ऊपरी होंठ के दाईं ओर तिल का क्या मतलब है?
अगर किसी महिला के ऊपर वाले होंठ के दाएं हिस्से पर तिल है, तो बेहद अच्छा जीवन साथी मिलता है। इस मामले में वो बहुत खुशकिस्मत मानी जाती है। उनका पार्टनर उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सपोर्ट करता है। वहीं, अगर पुरुषों के ऊपरी होंठ पर तिल हो, तो ऐसे पुरुष देखने में सख्त लग सकते हैं, लेकिन अपनों के प्रति उनका व्यवहार बहुत सच्चा और नरम होता है।
ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर आपके ऊपरी होंठ के बाएं ओर तिल है तो इसे कम शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर जीवनसाथी से कम सपोर्ट मिल पाता है। हालांकि, स्वभाव से ऐसे लोग बहुत अच्छे और मिलनसार होते हैं।
निचले होंठ के दाईं ओर तिल
इसके अलावा बात करें निचले होंठ के दाएं तरफ तिल की तो ऐसे लोग अपने काम में बहुत माहिर और परफेक्ट होते हैं। अपनी इसी खूबी की वजह से ये काम की जगह पर अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं और इन्हें तरह-तरह के पकवान खाने का बहुत शौक होता है।
निचले होंठ के बाईं ओर तिल
जिन लोगों के नीचे वाले होंठ के बाईं ओर तिल होता है, उन्हें नए और स्टाइलिश कपड़े पहनने का बहुत शौक होता है। ये लोग खाने के भी शौकीन होते हैं, हालांकि इन्हें अपनी सेहत और खान-पान का थोड़ा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
होंठ के ठीक ऊपर तिल होना
जिन लोगों के होंठ के ठीक ऊपर तिल होता है, ऐसे लोग बातचीत करने में काफी बढ़िया होते हैं। इनकी बोली बहुत आकर्षक होती है और लोग इनकी बातें सुनना पसंद करते हैं। ऐसे लोग थोड़ा लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- अंगूठे का आकार देखकर जानें पर्सनैलिटी का राज, पढ़ें सामुद्रिक शास्त्र का दिलचस्प रहस्य
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: गर्दन की बनावट खोल सकती है व्यक्तित्व के कई राज, पढ़ें कैसा है आपका स्वभाव?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।