विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों के लिए चुनें पवित्र पेड़ों से जुड़े ये खास नाम, जीवन भर मिलेगा प्रकृति का आशीर्वाद

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:25 AM (IST)

भारत में पूजे जाने वाले पवित्र पेड़ों से प्रेरित बच्चों के नाम उन्हें प्राकृतिक आशीर्वाद और आध्यात्मिक महत्व प्रदान करते ...और पढ़ें

प्रकृति से प्रेरित बच्चों के नाम (Picture Credits- AI Image)

प्रकृति से प्रेरित बच्चों के नाम (Picture Credits- AI Image)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेड़ों को भी पूजा जाता है। यहां इसे न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुदंरता बल्कि पेड़ों का गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। ऐसे पेड़ों से प्रेरित बच्चों के नाम उन्हें जीवन भर प्राकृतिक आशीर्वाद, दिव्य ऊर्जा, दृढ़ आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।

अगर आप को नेचर से प्यार है और अपने बच्चे के लिए भी प्राकृतिक से जुड़ा आध्यात्मिक महत्व रखने वाला नाम ढूंढ रहे हैं तो ये मॉर्डन बेबी नेम लिस्ट आपको काफी पसंद आ सकते हैं।

पवित्र पेड़ों से पर रखें बच्चे का नाम

अशोक (Ashok)

प्राकृतिक प्रेमी अशोक पेड़ को प्यार, फर्टिलिटी और दुख से मुक्ति प्रदान करने वाला मानते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में भी अशोक के पेड़ का आध्यात्मिक महत्व देखने को मिलता है। रामायण काल में माता सीता लंका में बंदी रहने के दौरान इसी अशोक पेड़ के नीचे बैठा करती थीं।

पारिजात (Parijaat)

पारिजात के पेड़ का संबंध भगवान कृष्ण से जुड़ा माना जाता है, जिसके बारे में बताया जाता है कि इस पेड़ को वो अपनी रानी सत्याभामा के लिए स्वर्ग से लेकर आए थे। इस पेड़ के सुंगधित फूल रात में खिलते हैं, जिन्हें दिव्य प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ को मनोकामना पूर्ति पेड़ के रूप में भी पूजा जाता है।

कदंब (Kadamb)

हिंदू धर्म ग्रंथों में कदम्ब के पेड़ों को काफी शुभ माना जाता है। ये पेड़ वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े माने जाते हैं। अपने बच्चे को कदंब नाम देकर आप उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जाओं को बढ़ा सकते हैं।

तुलसी (Tulsi)

सनातन परंपरा में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। इस पेड़ को देव लक्ष्मी के पार्थिव रूप में पूजा जाता है। तुलसी की पूजा लगभग सभी हिंदू घरों में की जाती है। इस पेड़ को पवित्रता, सुरक्षा और आध्यात्मिक भक्ति के नजरिए से बेहद खास माना जाता है। बेबी गर्ल के लिए यह नाम काफी बेहतर साबित हो सकता है।

पलाश (Palash)

पलाश का पेड़ अग्नि देवता को समर्पित माना जाता है। इस पेड़ से निकलने वाले लाल-चमकीले फूल होते हैं। अपने बच्चे के लिए यह नाम इसलिए भी सही है, क्योंकि इसे नवीनीकरण और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

शाल्मली (Silk Cotton Tree)

शाल्मली या रेशमी-कपास के पेड़ों को भारतीय महाकाव्यों में दिव्यता का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो अपने बच्चे के लिए यह नाम काफी सही साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सावन के पावन महीने में जन्मी बेटी के लिए चुनें मां लक्ष्मी के ये 5 दुर्लभ और अर्थपूर्ण नाम

यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी सावन में गूंजी है किलकारी? तो बच्चे को दें भगवान शिव और मां पार्वती के ये यूनिक नाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।