Move to Jagran APP

Mercury Transit 2021: बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर ला रहा है इन राशियों के लिए शुभ समाचार

Mercury Transit 2021 ज्योतिष गणना के अनुसार इस माह 09 अगस्त को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। राशि परिवर्तन करके बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभकारी है आइए जानते हैं उनके बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:20 AM (IST)
बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर ला रहा है इन राशियों के लिए शुभ समाचार

Mercury Transit 2021: ज्योतिष गणना के अनुसार इस माह को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 09 अगस्त को होगा, इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी पड़ रहा है। बुध ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में बुद्धि, तर्क, संवाद और चतुरता का ग्रह माना जाता है। राशि परिवर्तन करके बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में बुध ग्रह 26 अगस्त तक रहेंगे तथा इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि बुध की उच्च राशि है इस समय बुध अपने उच्च भाव में होगा। सिंह राशि में बुध का प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभकारी है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

loksabha election banner

सिंह राशि –

बुध के राशि परिवर्तन सबसे ज्यादा प्रभाव भी सिंह राशि के जातकों पर पड़ रहा है। सिंह राशि के लिए ये गोचर लाभप्रद है। धन लाभ और आर्थिक तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल में भी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें ये नुकसान पहुंचा सकता है।

कन्या राशि –

कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ का भी योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

तुला राशि –

तुला राशि के जातकों पर भी बुध देव की कृपा सकारात्मक बन रही है। इस राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन निवेश के लिए अच्छा अवसर है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यर्थ के वाद –विवाद में पड़ने से बचें और स्वास्थय का ध्यान रखें।

कुंभ राशि –

कुभं राशि के जातकों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ संकेत ला रहा है। खासतौर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता का समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में भी उन्नति होगी। परिवार का वातवरण सुखद बना रहेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.