Move to Jagran APP

Meaning Of Dreams: सपनों के मायने? क्या आपको भी आते हैं ऐसे स्वप्न, तो जानें उसका मतलब

Meaning Of Dreams हम लोग सोते समय सपने देखते हैं कभी कोई आसमान में उड़ता है तो कोई पाताल लोक में चला गया है। स्वप्न में किसी को कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त होती है तो किसी को पुलिस पकड़ लेती है। आखिर इन सपनों की धार्मिक मान्यताएं क्या हैं?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 08:35 AM (IST)
Meaning Of Dreams: सपनों के मायने? क्या आपको भी आते हैं ऐसे स्वप्न, तो जानें उसका मतलब
सपनों के मायने? आपको भी आते हैं ऐसे स्वप्न, तो जानें उसका मतलब

Meaning Of Dreams: अक्सर हम लोग सोते समय सपने देखते हैं, जिसमें कभी कोई आसमान में उड़ रहा होता है, तो कोई पाताल लोक में चला गया है। स्वप्न में किसी को कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त होती है, तो किसी को पुलिस पकड़ लेती है। आखिर इन सपनों की धार्मिक मान्यताएं क्या हैं? जागरण अध्यात्म में आज सपनों और उसके अर्थ के बारे में जानते हैं। यह लेख जानकारी मात्र के लिए है, अंधविश्वास को बढ़ावा देने के लिए नहीं।

loksabha election banner

1. दुर्घटना होना: सपने में दुर्घटना का शिकार होने का अर्थ होता है, जीवन में मुसीबतों से सामना होने का संकेत मिलना। वह व्यक्ति किसी परेशानी में घिर सकता है। दर्द होने का अर्थ किसी बीमारी से ग्रस्त होने का संकेत होता है।

2. विपत्ति में होना: यदि सपने में आप विपत्तियों से घिरे हुए हैं, तो समझ लें कि प्रतिकूल परिस्थितियों का विपरीत प्रभाव होता है। उस व्यक्ति के लिए कुछ लाभदायक चीज या घटना का संकेत हो सकती है। यह लाभदायक स्वप्न माना जाता है।

3. विदेश यात्रा: आप स्वप्न में यदि विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो यह माना जाता है कि आपकी वर्तमान स्थिति में परिवर्तन होने का संकेत मिल रहा है।

4. सेब देखना: सपने में सेब देखना शुभ माना जाता है। इससे बिजनेस में तरक्की और आयु वृद्धि का संकेत मिलता है। यदि कोई महिला ऐसा सपना देखती है तो उसे संतान प्राप्ति का संकेत होता है।

5. चमगादड़ देखना: सपने में चमगादड़ देखने का अर्थ होता है कि आपको अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहें। भालू देखने का अर्थ संतोष प्राप्ति का संकेत होता है।

6. बेड देखना: सपने में बेड देखने का अर्थ आपके स्थान परिवर्तन से होता है। आपकी नौकरी, व्यापार आदि में स्थाप परिवर्तन हो सकता है।

7. मधुमक्खी देखना: स्वप्न में मधुमक्खी देखना शुभ माना जाता है। इससे बिजनेस में सफलता मिलती है, धन प्राप्त होता है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

8. भोजन करना: स्वप्न में भोजना करना भाग्य सूचक माना जाता है। यह लाभदायक स्वप्न होता है। इससे भाग्य का साथ मिलता है और सेहत ठीक रहती है। यह संकेत मिलता है।

9. बिल्ली देखना: सपने में आप किसी बिल्ली को देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई धोखा हो सकता है। कोई आप से छल कर सकता है।

10. पुल पार करना: स्वप्न में पुल पार करने का सुखद संकेत होता है। इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तन होने वाला है।

अधिकतर सपनों के विपरीत अर्थ या संकेत माने जाते हैं। हालांकि आपको सपनों के वैज्ञानिक कारणों पर भी विचार करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.