Move to Jagran APP

भादौ मास की पहली सवारी, पांच रूपों में दर्शन देंगे महाकाल

भादौ मास में सोमवार को राजाधिराज महाकाल की सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान महाकाल के पांच रूपों में दर्शन होंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:14 PM (IST)
भादौ मास की पहली सवारी, पांच रूपों में दर्शन देंगे महाकाल

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास के क्रम में सोमवार को भगवान महाकाल की पांचवीं सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान के पांच मनोहारी रूप के दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूढ़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा महेश तथा रथ पर होलकर रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाठबाट के साथ राजाधिराज की सवारी शिप्रा तट की ओर रवाना होगी। इससे पहले मंदिर के सभा मंडप में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सपत्निक भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप का पूजन कर सवारी का शुभारंभ करेंगे। पश्चात महाकाल मंदिर से रामघाट तक वे सवारी में पैदल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी का दौर जारी है।

loksabha election banner

रविवार को अधिकारियों ने सवारी मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के कारण खराब हुई सड़कों पर तत्काल पेंचवर्क कराया जा रहा है। इन मार्गों से गुजरेगा कारवां महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक पूजन होगा। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.