Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024 Bhog: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मुरादें होंगी पूरी

    Masik Durgashtami 2024 Bhog List मासिक दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा (Maa Durga) की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस दिन व्रत रखते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार वैशाख माह में मासिक दुर्गाष्टमी 15 मई को मनाई जाएगी। मां दुर्गा को विशेष चीजों का भोग लगाना कल्याणकारी माना जाता है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 14 May 2024 02:05 PM (IST)
    Hero Image
    Masik Durgashtami 2024 Bhog: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मुरादें होंगी पूरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024 Bhog: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है और जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत भी किया जाता है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार वैशाख माह में मासिक दुर्गाष्टमी 15 मई को मनाई जाएगी। धार्मिक मत है कि इस शुभ अवसर पर मां की पूजा करने से जातक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाना कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के भोग में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sita Navami 2024: सीता नवमी पर सुहागिन महिलाएं इस विधि से करें पूजा, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    इन चीजों का लगाएं भोग

    • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा करें। इसके बाद आरती कर भोग लगाएं। मां के भोग में शक्कर शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि शक्कर का भोग लगाने से जातक को अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता।
    • इसके अलावा मां दुर्गा को देशी घी से बना हलवा का भोग लगा सकते हैं। इसमें थोड़ा सा शहद का प्रयोग कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे इंसान को मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन सदैव सुखमय रहता है।
    • मां दुर्गा को दूध और घी से बनी सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक को माता रानी का आशीष प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    • अगर आप सुख-समृद्धि की प्राप्ति चाहते हैं, तो केले का भोग अवश्य लगाएं। साथ ही मालपुआ का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है।

    इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    • त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि मंत्र के जाप से देवी-देवता भोग को स्वीकार करते हैं।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका ही दिया हुआ है। आपके द्वारा दिए हुए को ही मैं आपको अर्पित करता हूं। कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर शुक्र ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।