Mangal Rashi Parivartan June 2021: मंगल ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को होगा धन लाभ
Mangal Rashi Parivartan June 2021 मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आज 2 जून दिन बुधवार को हुआ है। मंगल का प्रवेश आज प्रातकाल 6 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में हुआ है। कर्क राशि में मंगल ग्रह का यह गोचर 20 जुलाई 2021 तक बना रहेगा।
Mangal Rashi Parivartan June 2021: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आज 2 जून दिन बुधवार को हुआ है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ है। मंगल का प्रवेश आज प्रात:काल 6 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में हुआ है। कर्क राशि में मंगल ग्रह का यह गोचर 20 जुलाई, 2021 तक बना रहेगा। मंगल ग्रह के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। राशियों के अनुरूप जानते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर का प्रभाव।
मेष राशि
मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ है। आपकी संपत्ति में वृद्धी के योग हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी से व्यर्थ विवाद में उलझने से बचें।
वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों को थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मतभेद या आपसी विवाद के योग हैं, इसलिए हर परिस्थिति को धैर्य से संभालें। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अशुभ हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, वाहन दुर्घटना का योग है। हालांकि वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा, भाषा पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातकों के लिए भी वाहन दुर्घटना का योग बन रहा है। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें तथा परिवार को समय दें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मंगल का यह परिवर्तन शुभ है। धन से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें, धन लाभ के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, पदोन्नति की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की संतान के लिए अच्छा संयोग है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि
आपके लिए शुभ संकेत हैं। परिवार संग सांमजस्य स्थापित होगा। पुराने विवाद समाप्त होने की आशा है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक व मानसिक कष्ट होने की संभावना है। साथ ही कठिन परिश्रम के भी संयोग बन रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातक सेहत का विशेष ध्यान रखें। परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, व्यर्थ खर्च न करें।
मकर राशि
मकर राशि के लिए विवाद का योग बन रहा है। घर-परिवार में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ फलदायी है। सफलता मिलने के संकेत हैं, गुस्से पर काबू रखें। व्यर्थ धन खर्च न करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार का साथ सहयोगी होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'