Move to Jagran APP

Mangal Margi 2022: नए साल में इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, मंगल के मार्गी होने से मिलेगा लाभ

Mangal Margi 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार नए साल 2023 में कई ग्रह गोचर करने वाले हैं। इन्हीं ग्रहों में से एक मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। मंगल के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 25 Nov 2022 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 07:32 AM (IST)
Mangal Margi 2022: नए साल में इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, मंगल के मार्गी होने से मिलेगा लाभ
Mangal Margi 2022: नए साल में इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, मंगल के मार्गी होने से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, Mangal Margi 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों का परिवर्तन एक अवधि के बाद अवश्य होता है। इनके परिवर्तन का असर देश दुनिया के साथ 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, नए साल यानी 13 जनवरी 2023 में मंगल वृषभ राशि के मार्गी होने वाले हैं। इस समय मंगल वृष राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशियों के जीवन में शुभ , तो कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किन राशियों के लिए मंगल का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा।

loksabha election banner

साल 2023 में कब मंगल हो रहे हैं मार्गी

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल 13 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 2 बजकर 27 मिनट में वृष राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके साथ 13 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि

इस राशि में मंगल दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव को धन और वाणी का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। वहीं नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी ला मिलेगा। शिक्षक, मीडिया कर्मी, सोशल वर्कर आदि क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को विशेष सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में विशेष लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि में मंगल ग्रह सातवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस भाव को सुखी वैवाहिक जीवन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों का विवाह में आने वाली हर अड़चन से निजात मिलेगी। लंबे समय से दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का भी हल मिलेगा। पार्टनर के साथ लाइफ आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। विवाह के लिए कुछ प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में मंगल ग्रह चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस भाव को भौतिक सुख का स्थान माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। अगर किसी प्रॉपर्टी पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय साबित हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आप पदोन्नति के हकदार बन सकते हैं।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.