मंगल ने किया राशि परिर्वतन एेसा होगा राशियों पर असर
मंगल ग्रह ने बीते सप्ताह 8 दिसंबर को अपना राशि परिर्वतन कर लिया है, पंडित दीपक पांडे से जानें क्या होगा विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव।
सुख का कारक
8 दिसंबर 2018 को मंगल ने 9: 3 7 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर प्रवेश किया और बुद्ध ने भी अनुराधा नक्षत्र से निकल कर ज्येष्ठा नक्षत्र पर प्रवेश कर लिया है। गुरु उदय होने के समय अनुराधा नक्षत्र पर, आैर राहु पुनर्वसु नक्षत्र पर विराजमान था। इस तरह से ग्रहों का नक्षत्रों में परिवर्तन आैर सूर्य का वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र पर प्रवेश अत्यंत ही शुभ आैर सुख समृद्धि का कारक है।
पांच ग्रह आैर छह दिन कृपा
इस हफ्ते ग्रहों की ये स्थिति ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार अत्यंत शुभ है। वृश्चिक राशि में सूर्य का विचरण हो रहा है जबकि मंगल, बुध, गुरु, आैर राहु का परिर्वतन अमृत वर्षा लेकर आयेगा। जिसके चलते लोगों के कार्यों में तरक्की होगी, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे आैर कहीं ना कहीं शुभकारी मांगलिक कार्य होते रहेंगे। इस तरह का कालखंड अब वन वर्ष में 14 जनवरी के बाद ही मिलेगा। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष सूर्य, गुरु, आैर बुद्ध का एक साथ आना अत्यंत ही शुभ समय रहेगा। जन्मपत्रिका पर ग्रह स्थिति का विशेष प्रभाव होगा और इस काल खंड में यह खासियत रहेगी कि नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव अत्यंत ही कम होगा। ऐसे में वह व्यक्ति भी कुछ उपाय कर सकते हैं जिनके घरों में मांगलिक कार्य होंगे। कहीं ना कहीं शनि राहु के कारण मांगलिक कार्य में व्यवधान पढ़ रहा था उस व्यवधान में भी कमी आएगी।
क्या करें उपाय
मांगलिक कार्य में बाधा आने से रोकने के लिए नित्य गंगा स्नान करें। धार्मिक स्थल पर किसी को भोजन दान करें। विवाह की कामना के लिए गुड़हल के पुष्प की माला माता अन्नपूर्णा पर अर्पित करें, साथ ही कपूर से देवताओं की आरती करें। इसके अलावा यदि किसी के विवाह में समस्या आ रही है तो शनिवार को नवीन जूते चप्पल दान करने चाहिए। इस दौरान पीपल के वृक्ष के नीचे 14 दीपक जलाने से भी लाभ होता है।
राशियों के लिए स्थिति
इस दौरान विभिन्न राशियों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी। मेष राशि: आपके लिए संपत्ति का योग बन रहा है देरी ना करें। वृष राशि: इस राशि के लिए समय थोड़ा सा कष्टकारी रहेगा, पिता का आशीर्वाद मिलेगा। मिथुन राशि: मानसिक समस्याएं रहेंगी, मां की शरण में रहें। कर्क राशि: काफी समय से आ रही परेशानियां दूर होंगी। सिंह राशि: संयमित रहें उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कन्या राशि: हर क्षेत्र में सावधानी रखने की जरूरत है। तुला राशि: धन रखने की जरूरत है रुके हुए कार्य बनेंगे। वृश्चिक राशि: कष्टों से मुक्ति मिलेगी नवीन कार्य प्रारंभ होंगे। धनु राशि: सावधानी से जीवनयापन करने की जरूरत है। मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है। कुंभ राशि: हर क्षेत्र में विशेष सतर्कता रखने की आवश्यकता है। मीन राशि: हर क्षेत्र में अनायास परिवर्तन होंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।