Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Makar Sankranti 2022 ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस मकर संक्रांति पर कुछ विशिष्ट संयोग बन रहे हैं। इस बार सूर्य और शनि ग्रह एक साथ मकर राशि में होंगे। 4 राशियों के लिए ये संयोग विशेष तौर पर शुभ समाचार ले कर आ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM (IST)
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Makar Sankranti 2022: हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना गया है। नव ग्रहों के स्वामी सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के अनुरूप साल में 12 संक्रांतियां पड़ती है, इनमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणयान से उत्तरायण होता है, साथ ही इस दिन खरमास की भी समाप्ति होती है। इसके अलावा ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस मकर संक्रांति पर कुछ विशिष्ट संयोग बन रहे हैं। इस बार सूर्य और शनि ग्रह एक साथ मकर राशि में होंगे। ये संयोग अतिदुर्लभ है, इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 4 राशियों के लिए ये संयोग विशेष तौर पर शुभ समाचार ले कर आ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

loksabha election banner

1-मिथुन राशि – मकर संक्रांति पर सूर्य और शनि की युति का ये संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। नौकरी और व्यापार में आय वृद्धि के योग है। पढ़ाई करने वाले युवाओं को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।

2-सिंह राशि – सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही है, उनका मकर राशि में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। नये रोजगार के अवसर मिलेगे, नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

3- धनु राशि – धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के संयोग है। इस राशि के जातकों को व्यापार या धन निवेश के मामलों में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्र भी सफलता के परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार की भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी।

4- मीन राशि – मकर राशि में सूर्य और शनि की युति मीन राशि वालों के लिए भी शुभ है। इस राशि के लोगों को भी आर्थिक और भौतिक लाभ होने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.