विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahavir Jayanti 2023 Wishes: इन प्रेरणादायक संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 03 Apr 2023 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2023 09:47 AM (IST)

Mahavir Jayanti 2023 Wishes 599 ईसा पूर्व में बिहार के कुंडा ग्राम में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। जैन ...और पढ़ें

Mahavir Jayanti 2023 Wishes: इन प्रेरणादायक संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
Mahavir Jayanti 2023 Wishes: इन प्रेरणादायक संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Mahavir Jayanti 2023 Wishes: हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस प्रकार साल 2023 में 3 अप्रैल को महावीर जयंती है। इस दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ है। धार्मिक शास्त्रों की मानें तो 599 ईसा पूर्व में बिहार के कुंडा ग्राम में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था। 30 वर्ष की उम्र में महावीर स्वामी ने भौतिक सुखों का त्याग कर अध्यात्म जीवन को ग्रहण किया था। उस समय महावीर स्वामी ने लगातार 12 वर्षों तक कठिन तपस्या की। इसके फलस्वरूप उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। जैन धर्म के अनुयायी धूमधाम से महावीर जयंती मनाते हैं। इस खुशी के मौके पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर महावीर जयंती की भी शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को ये संदेश भेजकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.

आत्मा अकेले आती है

अकेले चली जाती है,

न कोई उसका साथ देता है

न कोई उसका मित्र बनता है।

Happy Mahavir Jayanti!

2.

जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,

अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,

उस जगत के तारक महावीर को कोटि कोटि वंदन!

Happy Mahavir Jayanti!

3.

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,

बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।

करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,

भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

Happy Mahavir Jayanti!

4.

क्रोध को शांति से जीते,

दुष्ट को साधुता से जीते,

कृपण को दान से जीते,

असत्य को दान से जीते,

असत्य को सत्य से जीते,

Happy Mahavir Jayanti!

5.

सेवा- श्रवण से

मित्रता- कृष्ण से

मर्यादा- राम से

दान- कर्ण से

लक्ष्य- एकलव्य से

अहिंसा- बुद्ध से

तपस्या- महावीर से

Happy Mahavir Jayanti!

6.

सत्य-अहिंसा का डंका बजाया था महावीर ने

मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने

अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने

जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने

Happy Mahavir Jayanti!

7.

महावीर जिनका नाम है

पालीताना जिनका धाम है

अहिंसा जिनका नारा है

ऐसे त्रिशला नंदन को

लाख प्रणाम हमारा है।

Happy Mahavir Jayanti!

8.

सिद्धों का सार, आचार्यों का साथ

साधुओं का साथ, अहिंसा का प्रचार

यही है भगवान महावीर का सार ।

Happy Mahavir Jayanti!

9.

तू करता तो वो है, जो तू चाहता है;

पर होता तो वो है, जो मैं चाहता हूँ;

इसलिए तू वो कर, जो मैं चाहता हूँ;

फिर वो होगा, जो तू चाहता है।

Happy Mahavir Jayanti!

10.

सिद्धों का सार

आचार्यों का पाठ

साधुओं का साथ

अहिंसा का प्रचार

मुबारक हो आपको महावीर जयंती का त्यौहार

Happy Mahavir Jayanti!