विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2024: आज मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इस विधि से करें शिव जी का रुद्राभिषेक

Published: Fri, 08 Mar 2024 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:14 AM (IST)

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ माना गया है। इस साल यह व्रत आज मनाया जा रहा है। ...और पढ़ें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिव जी का रुद्राभिषेक
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिव जी का रुद्राभिषेक

HighLights

  1. भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत विशेष होता है।
  2. यह पर्व अलग-अलग परंपराओं के साथ पूरे देश में मनाया जाता है।
  3. इस दिन भक्त कठिन उपवास का पालन करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत विशेष होता है। यह पर्व अलग-अलग परंपराओं के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन भक्त कठिन उपवास का पालन करते हैं और भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। यह व्रत शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करता है। ऐसे में इस दिन का व्रत अवश्य करें।

महाशिवरात्रि तिथि, पूजा और पारण का समय

हर महीने मनाई जाने वाली सभी मासिक शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण है। इस साल यह पर्व आज यानी 8 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

  • व्रत पारण समय -  09 मार्च सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक।
  • पूजा मुहूर्त - 08 मार्च शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात्रि 09 बजकर 28 मिनट तक।

यह भी पढ़ें: Mahabharat Yudh: इस वजह से हुआ था भगवान कृष्ण की द्वारका का अंत, जानिए इसके पीछे का रहस्य

महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिव जी का रुद्राभिषेक

  • रुद्राभिषेक करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान करें।
  • शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करें और सबसे पहले उसका गंगा जल से अभिषेक करें।
  • फिर दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, आदि से भगवान शिव का अभिषेक करें।  
  • अभिषेक करते समय शिव मंत्रों का जाप करते रहें।
  • आखिरी में एक बार फिर से गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।  
  • शिव जी को चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
  • फूलों की माला और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • वस्त्र, रुद्राक्ष आदि से महादेव का शृंगार करें।
  • फल, फूल इत्यादि चीजों का भोग लगाएं।
  • शिव जी के 108 नामों का जाप करें।
  • आरती से अपनी पूजा को पूर्ण करें।  
  • शंखनाद कर घर का वातावरण पवित्र करें।
  • अंत में घर के सभी सदस्यों में प्रसाद का वितरण करें।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन के दिन अवश्य करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'