Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri Wishes 2025: महाशिवरात्रि पर इन शुभ संदेशों से भेजें शिव भक्तों को शुभकामनाएं, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:46 AM (IST)

    महाशिवरात्रि का व्रत शिव भक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में आता है। इस दिन लोग भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कठिन व्रत रखने से शिव-शक्ति की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Wishes) 26 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है।

    Hero Image
    Mahashivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह में मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 26 फरवरी, यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में यह दिन पूरी तरह से शिव-शक्ति को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन शिव उपासना करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही मनचाहा वर मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अगर आप अपने इस दिन को और भी मंगलकारी बनाने की इच्छा रखते हैं, तो महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को यहां दिए गए शुभ संदेश (Mahashivratri 2025 Wishes) जरूर भेजें, जो इस प्रकार हैं।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Mahashivratri Wishes 2025)

    • देवी पार्वती और महादेव आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद प्रदान करें, शुभ महाशिवरात्री 2025!
    • महाशिवरात्रि का अवसर हम सभी को ये याद दिलाता है कि भगवान शिव ब्रह्मांड के रक्षक हैं और वे सदैव हमारे साथ हैं। हैप्पी महाशिवरात्रि!
    • भगवान शिव आपको अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और प्रचुरता प्रदान करें, आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
    • महाशिवरात्रि ध्यान का अभ्यास करने और भगवान शिव के दिव्य मंत्रों का जाप करने का शुभ पल है, हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान शिव की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे, शुभ महाशिवरात्री 2025!
    • ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास, ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार, ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत, हैप्पी महाशिवरात्रि।

    • ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं, भस्म से होता जिनका शृंगार, मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं, शुभ महाशिवरात्रि!
    • जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं, वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
    • आपकी शिवरात्रि मंगलमय रहे, हैप्पी महाशिवरात्रि!
    • भगवान शिव आपके सभी सपने और मनोकामनाएं पूरी करें, हैप्पी महाशिवरात्रि!
    • भगवान शिव आपके जीवन के मार्गदर्शक शक्ति बने। साथ ही महाशिवरात्रि की रात आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति हो, शुभ महाशिवरात्रि।

    यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, होगा सभी दुखों का नाश

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।