Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2025: बस इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, पैसों से भर जाएगी जेब

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 24 Feb 2025 07:35 PM (IST)

    शिव पुराण में वर्णित है कि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025 Abhishek Samagri) के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव के शरणागत रहने वाले साधकों को जीवन में हर सुख मिलता है। इस दिन जलाभिषेक करने का विधान है।

    Hero Image
    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के चमत्कारी उपाय जरूर करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस शुभ तिथि पर महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही साधक पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा (Maha Shivratri 2025 Puja Vidhi) करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से महादेव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जरूर चुनें बेटे के लिए शिव जी से प्रेरित ये नाम, खुल जाएगा उसका भाग्य

    इन चीजों से करें अभिषेक (Lord Shiva Abhishek Samagri)

    • अगर आप धन की परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। बुध मजबूत होने से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही कारोबार में दोगुना लाभ मिलने लगता है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
    • अगर आप कुंडली में शुक्र मजबूत करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। शुक्र देव की कृपा बरसने से सुखों में वृद्धि होती है। साथ ही शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
    • अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
    • पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन वर और वधू एक साथ पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। साथ ही गिले और शिकवे दूर हो जाते हैं।
    • अगर आप मंगल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव शून्य हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: जीवन के संकटों से न हो परेशान, इस स्तोत्र के पाठ से जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।