Move to Jagran APP

Maha Shivratri 2019: देश विदेश के इन पांच स्थानों पर खास होता है शिवरात्रि का उत्सव

सोमवार 4 मार्च को Maha Shivratri 2019 का पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर जानिए कि देश आैर दुनिया में कहां कहां विशेष रूप से ये पर्व मनाया जाता है।

By Molly SethEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:28 PM (IST)
Maha Shivratri 2019: देश विदेश के इन पांच स्थानों पर खास होता है शिवरात्रि का उत्सव
Maha Shivratri 2019: देश विदेश के इन पांच स्थानों पर खास होता है शिवरात्रि का उत्सव

शिव की होती है पूजा

loksabha election banner

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें भगवान शिव की पूजा होती है। ये पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। एेसा भी माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। साथ ही पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ महादेव के स्वरूप एक अग्निलिंग के उदय के साथ हुआ था। यह भी मान्यता रखते है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवि पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये पर्व भारत आैर उसके कुछ पड़ोसी देशों के साथ पूरी दुनिया में रहने वाले हिंदुआें के द्वारा मनाया जाता है। इनमें से पांच स्थानों पर इस त्योहार का सबसे ज्यादा धूमधाम से आयोजन होता है।

मध्य भारत

मध्य भारत में शिव भक्तों की काफी बड़ी संख्या है। यहां का उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर सबसे सम्माननीय भगवान शिव का मंदिर माना गया है। हर वर्ष शिव भक्तों बड़ी तादात में यहां महा शिवरात्रि के दिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इसके साथ ही जेओनरा, सिवनी के मठ मंदिर आैर जबलपुर के तिलवाड़ा घाट पर भी यह त्योहार बहुत उत्साह आैर धार्मिक रीति रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

कश्मीर

कश्मीरी ब्राह्मणों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यहां पर ये उत्सव शिव और पार्वती के विवाह के पर्व के तौर पर हर घर में मनाया जाता है। यहां  महाशिवरात्रि के 3-4 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं और उसके दो दिन बाद तक चलता है। यानि यहां महा शिवरात्रि करीब पांच से छह दिन का त्योहार होता है।

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी राज्यों आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के सभी मंदिरों में भी महा शिवरात्रि अत्यंत उत्साह के साथ मनाई जाती है।

बांग्लादेश

भारत के पड़ोसी राज्य बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू भी पूरे कर्मकांड के अनुसार महाशिवरात्रि मनाते हैं। यहां भगवान शिव से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने की उम्मीद से व्रत रखा जाता है। कई बांग्लादेशी हिंदू इस खास दिन चंद्रनाथ धाम जो चिटगांव के नाम से प्रसि़ हैं भी, जाते हैं। इनकी मान्यता है कि इस दिन व्रत व पूजा करने वाले स्त्री/पुरुष को सुयोग्य पति या पत्नी मिलती है।

नेपाल

नेपाल में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनार्इ जाती है। यहां विशेष रूप से पशुपति नाथ मंदिर में पूजा की जाती है। इस अवसर मन्दिर में भक्तजनों की भारी भीड़ जुटती है। इस अवसर पर भारत समेत विश्व के विभिन्न स्थानों से जोगी, एवम्‌ भक्तजन इस मन्दिर में आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.