महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दो लाख से अधिक ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रिय दिवस सोमवार का संयोग पाकर काशी का कण-कण इस बार कुछ अधिक ही इठलाया। दुनिया की प्राचीनतम धर्म नगरी में बाबा का दर्शन-पूजन किया और पूरे उल्लास-उत्साह में उनका विवाहोत्सव मनाया। इसके लिए सड़कों-गलियों में आस्था का अथाह सागर उमड़ा। सुबह से यह हाल रहा मानो
वाराणसी । महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रिय दिवस सोमवार का संयोग पाकर काशी का कण-कण इस बार कुछ अधिक ही इठलाया। दुनिया की प्राचीनतम धर्म नगरी में बाबा का दर्शन-पूजन किया और पूरे उल्लास-उत्साह में उनका विवाहोत्सव मनाया। इसके लिए सड़कों-गलियों में आस्था का अथाह सागर उमड़ा।
सुबह से यह हाल रहा मानो पूरी काशी ने शिवालयों का रुख कर लिया। सिर्फ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सवा शाम छह बजे तक सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। बाबा दरबार में दर्शन-पूजन निरंतर मंगलवार की रात तक जारी रहेगा। वहीं, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों की संख्या चार लाख तक पहुंच गई थी।