Move to Jagran APP

Magh Purnima 2021: इस दिन ग्रहों की शुभता के लिए इन चीजों का करें दान

Magh Purnima 2021 हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ग्रहों की शुभता के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 11:55 AM (IST)
Magh Purnima 2021: इस दिन ग्रहों की शुभता के लिए इन चीजों का करें दान
Magh Purnima 2021: इस दिन ग्रहों की शुभता के लिए इन चीजों का करें दान

Magh Purnima 2021: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है। हर माह के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा आती है। इसी दिन से एक नए माह की शुरुआत होती है। अब माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि 27 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह दिन बेहद फलदायी माना जाता है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन अगर ग्रहों की पूजा की जाए तो यह विशेष फल देने वाला होता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ग्रहों की शुभता के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।

loksabha election banner

सूर्य- सूर्य के लिए गेंहूं और गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि सूर्य के कारण यश में कमी आ सकती है।

चंद्रमा- चंद्रमा के लिए दूध, जल और मिसरी का दान करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ता है।

मंगल- इसके ग्रह दोष से आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए इसके लिए मसूर की दाल का दान पूर्णिमा के दिन करना चाहिए।

बुध- इसके ग्रह दोष से बुद्धि की समस्या उत्पन्न होती हैं। इसके लिए आंवले और हरी सब्जियों का दान करें। यह शुभ होता है।

बृहस्पति- इसके लिए केला, मक्का और चने का दान करना शुभ होता है। इसके ग्रह दोष से सेहत संबंधी समस्याएं होती हैं।

शुक्र- इसके लिए घी, मक्खन और सफेद तिल का दान करना शुभ होता है। इसके ग्रह दोष से शुगर और आंखों की समस्या होती हैं।

शनि- इसके लिए काले तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इसके ग्रह दोष से लंबी बीमारी की समस्या हो सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.