विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Gupt Navratri 2026: इन 9 भोग से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें किस दिन क्या चढ़ाना है शुभ?

Published: Sun, 18 Jan 2026 03:40 PM (IST)

माघ गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri 2026) 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है, जिसे तंत्र-मंत्र साधना और विशेष ...और पढ़ें

Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र के भोग।

Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र के भोग।

HighLights

  1. गुप्त नवरात्र को बेहद शुभ माना जाता है

  2. माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है

  3. इस दौरान मां दुर्गा के 10 स्वरूपों की पूजा होती है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल में चार नवरात्र आती हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्र होती हैं। माघ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली गुप्त नवरात्र को तंत्र-मंत्र की साधना और विशेष मनोकामनाओं के लिए अचूक माना गया है। साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri 2026) के नौ दिनों में अगर मां दुर्गा को विशेष भोग अर्पित किया जाए, तो साधक पर मां की पूर्ण कृपा बरसती है और वह आर्थिक रूप से मालामाल हो जाता है। आइए जानते हैं मां के प्रिय भोग -

गुप्त नवरात्र भोग लिस्ट (Magh Gupt Navratri 2026 Bhog List)

gupt navratri 1

AI Generated

  • मां काली: महाविद्याओं में प्रथम मां काली को हलवा और काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शत्रुओं का नाश होता है।
  • मां तारा: मां तारा को सफेद चावल और चीनी का भोग प्रिय है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • मां ललिता: देवी को खीर, पंचामृत और केसरिया दूध का भोग लगाया जाता है। इस भोग को अर्पित करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • मां भुवनेश्वरी: मां भुवनेश्वरी को पके हुए ताजे फल और मिठाई अर्पित करना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान मिलता है।
  • मां छिन्नमस्ता: देवी को उड़द की दाल प्रिय है। ऐसे में इन्हें उड़द की दाल से बनी चीजें जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय और साहस प्राप्त होता है।
  • मां भैरवी: मां भैरवी को मावे की मिठाई या गुड़ से बने पकवान अर्पित किए जाते। इससे हर प्रकार के डर का नाश होता है।
  • मां धूमावती: देवी के इस स्वरूप को नमक वाली चीजें जैसे बड़ा या कचौड़ी चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • मां बगलामुखी: मां बगलामुखी को पीली चीजों का भोग लगाया जाता है, जैसे पीली मिठाई, बेसन के लड्डू या फिर केसरिया भात। कहते हैं कि इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।
  • मां मातंगी: इन्हें पान का बीड़ा और फल का भोग चढ़ाना कल्याणकारी माना जाता है।
  • मां कमला: देवी कमला को नारियल, खीर और मखाने का भोग लगाया जाता है। इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

पूजा में रखें इन बातों का ध्यान (Magh Gupt Navratri 2026 Rules)

  • इन नौ दिनों में मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें।
  • अगर हो पाए, तो नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
  • कन्या पूजन के साथ-साथ जरूरतमंदों को अनाज का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो सकती है आपकी साधना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।