Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र में जरूर करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं रहेगा कोई दुख
इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत गुरुवार 26 जून से होने जा रही है जिसका समापन शुक्रवार 4 जुलाई को होगा। इस खास अवधि में आप कुछ चीजों के दान (Gupt Navratri 2025 daan) करके देवी मां की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल में प्रकट नवरात्र की तरह ही 2 गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं। एक गुप्त नवरात्र माघ माह में आता है, वहीं दूसरा आषाढ़ माह में। गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना गया है। यह गुप्त पूजा, सिद्धि प्राप्त करने के लिए मुख्य रूप से अघोरी व तांत्रिकों द्वारा की जाती है।
प्रसन्न होती हैं माता रानी
गुप्त नवरात्र में आप गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ आदि का दान कर सकते है। इसके साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार, धन का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
वैवाहिक जीवन में नहीं आएगी अड़चन
गुप्त नवरात्र की पूजा में लाल चंदन व कुमकुम को अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं आप इन दोनों चीजों का दान करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो इसके लिए आप गुप्त नवरात्र के लाल चंदन और कुमकुम का दान कर सकते हैं।
इसके साथ ही गुप्त नवरात्र में सुहाग की सामग्री का दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से शादीशुदा जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें - Gupt Navratri 2025 date: जून में कब शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, जानिए कैसे पाएं मां दुर्गा की कृपा
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
गुप्त नवरात्र के दौरान काले तिल या तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, तिल-गुड़ आदि का दान भी किया जा सकता है। ऐसा करने से माता रानी की कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। गुप्त नवरात्र में दान करते समय आप "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे" मंत्र का जप कर सकते हैं। इससे आपको मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Gupt Navratri June 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट करें पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।