विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात से 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 16 Oct 2024 08:25 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो धन की देवी मां लक्ष्मी को सफेद रंग अति प्रिय है। इसके लिए पूजा के समय ...और पढ़ें

Maa Laxmi: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?
Maa Laxmi: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर चंद्र देव की उपासना की जाती है।
  2. चंद्र देव की पूजा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
  3. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। कहते हैं कि द्वापर काल में भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को महारास किया था। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही चंद्र देव की भी उपासना की जाती है। उन्हें प्रसाद में चावल से बनी खीर अर्पित की जाती है। धार्मिक मत है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो 2 राशि (Maa Laxmi Favorite zodiac signs) के जातकों पर शरद पूर्णिमा की रात से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन-धान्य में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इन कर्मों से व्यक्ति का यमलोक में होता है भव्य स्वागत, गरुड़ पुराण किया गया है वर्णन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जगत की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ राशि पर रहती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि और तुला राशि के जातकों की आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। अतः वृषभ राशि को जीवन में कभी धन अभाव नहीं होता है।

वर्तमान समय में गुरु का गोचर वृषभ राशि में हो रखा है। इसके चलते वृषभ राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिल रही है। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए चंद्र देव की विशेष कृपा वृषभ राशि पर बरसती है। शरद पूर्णिमा की रात से वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी सभी परेशानी दूर होगी। शरद पूर्णिमा की रात पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल से बनी खीर अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा की रात से तुला राशि के जातकों का भी भाग्योदय होगा। इस राशि में न्याय के देवता शनिदेव भी उच्च के होते हैं। इसके लिए शरद पूर्णिमा पर तुला राशि के जातकों पर शनिदेव, शुक्रदेव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी। सभी प्रकार के बिगड़े कार्य बनेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

धन निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके लिए भूमि, आभूषण और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनेंगे। रुके हुए सभी कार्य बनेंगे। आय के नवीन साधन बनेंगे। शरद पूर्णिमा की रात में गंगाजल में सफेद फूल डालकर चंद्र देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही पूजा के समय मां लक्ष्मी को 7 कौड़ी अर्पित करें। इसके बाद फूल और कौड़ी को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होगी।  

यह भी पढ़ें: 17 अक्टूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।