यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2024: 17 अक्टूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 19 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है।
- कार्तिक महीने में तुलसी मां की पूजा की जाती है।
- 18 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत होगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मत है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव शाम 04 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
मीन राशि
.jpg)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके चलते मीन राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, देवगुरु बृहस्पति की कृपा से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल होते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इस दौरान सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर मंगल कार्य का आयोजन होगा। पड़ोसी से रिश्ते मधुर होंगे। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें।
मिथुन राशि
.jpg)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। उनकी कृपा से मिथुन राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। बड़े भाई से प्यार मिल सकता है। भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आश्विन पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
