विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Laxmi Puja: धन लाभ के बनेंगे योग, करियर में मिलेगी सफलता, ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Thu, 08 Feb 2024 04:07 PM (IST)

शास्त्रो में धन की देवी की पूजा बेहद फलदायी मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की ...और पढ़ें

Maa Laxmi Puja: शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय
Maa Laxmi Puja: शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय

HighLights

  1. सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का खास महत्व है।
  2. धन की देवी की आराधना करने से सुख, शांति ,धन की प्राप्ति होती है।
  3. मां लक्ष्मी की पूजा से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Laxmi Puja: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का खास महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धन की देवी की आराधना करने से सुख, शांति ,धन की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। वहीं इस दिन के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय

धन का नहीं रहेगा आभाव

शुक्रवार के दिन सुबह पवित्र स्नान करें।  इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान के साथ करें। गोधूलि बेला में केसर मिश्रित दूध और शहद से मां का अभिषेक करें। मां को गुलाबी चुनरी अर्पित करें और इत्र चढ़ाएं। इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी आपके घर पर सदैव निवास करेंगी। साथ ही पैसों की दिक्कतें समाप्त होंगी।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, मिलेगा ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद

करियर में मिलेगी सफलता

अगर आप करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं और श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की उपासना करें। इसके साथ ही धन की देवी को 11 हल्दी की गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही करियर में उन्नति मिलेगी।

धन की देवी को करें प्रसन्न

यदि आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको किसी भी शुक्रवार के दिन प्रात: पवित्र स्नान करने के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही धन की देवी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां का आशीर्वाद आपके पूरे परिवार पर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: इन कारणों से विद्यार्थियों के लिए बेहद खास है बसंत पंचमी का पर्व ? जानिए इसका इतिहास

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'