किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके हाथ में होता है ये निशान
ऐसे लोगों की मनोकामना को भगवान शीघ्र सुन लेते हैं। एक और बात, यदि ये लोग किसी और के लिए भगवान से दुआ मांगते हैं तो वह भी बहुत जल्द सुन ली जाती है।
हाथ की हथेली की रेखाएं हमारे बारे में बहुत कुछ कहती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तो हमारे हाथ की हथेली, कलाई, अंगुलियां, अंगूठा इत्यादि हमारे आने वाले कल के बारे में कई संकेत देते हैं। ये हमारे स्वभाव के बारे में तो बहुत कुछ व्यक्त करते ही हैं, साथ ही हमारा भविष्य हमारे लिए क्या खास लाने वाला है इसकी जानकारी भी देते हैं।
गहरा ज्ञान
जिन लोगों को हस्तरेखा शास्त्र का थोड़ा भी ज्ञान हो वह यह जानता है कि हाथ की रेखाएं भविष्य का सटीक अनुमान नहीं लगा सकती हैं। क्योंकि ये पल-पल व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर बदलती रहती हैं, लेकिन इसके माध्यम से भविष्य के संकेतों को जाना जा सकता है इसे हम दरकिनार नहीं कर सकते।
भविष्य का अनुमान
यदि हमें भविष्य का अनुमान भी हो जाए, तो हम आने वाले बुरे समय को पहले से ही सही कर सकते हैं। पूर्ण रूप से नहीं, तो कम से कम उसके बुरे प्रभाव को कुछ प्रतिशत कम किया जा सकता है।
हमारा स्वभाव
जैसा कि हमने बताया कि इन रेखाओं को देख हमारे खुद के स्वभाव के बारे में भी जाना जा सकता है। हम कैसे चरित्र के स्वामी हैं, हमें क्या पसंद है, हमें कैसे लोग अच्छे लगते हैं, यह सारी जानकारी पाई जा सकती है।
लेकिन कुछ और भी है जो इन रेखाओं के भीतर छिपा है। जो हमारी सामान्य जानकारी से कोसों दूर है, लेकिन एक अच्छा हस्तरेखा शास्त्री हमें इसकी जानकारी दे सकता है।
हाथ में खास अक्षर
दरअसल हमारे हाथ की रेखाओं में एक खास ‘अक्षर’ छिपा है। यह अंग्रेजी का अक्षर ‘एम’ है, माना जाता है कि जिस किसी भी व्यक्ति के हाथ की हथेली की रेखाओं को जोड़ने के बाद यह अक्षर बने वह बेहद किस्मत वाला होता है। हस्तरेखा शास्त्रियों के अनुसार जिन लोगों के हाथ की रेखाओं से यदि एम अक्षर बने, ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। वे जिस किसी भी कार्य में अपना हस्तक्षेप करते हैं, उसे सफल बनाकर ही पूर्ण करते हैं। यदि ये लोग बिजनेस में हो, तो अच्छे बिजनेस पार्टनर बनते हैं।
ईमानदार होते हैं
ये लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के प्रति काफी ईमानदार भी होते हैं। इनके दोस्त भी कभी इनसे झूठ नहीं बोलते। ये अपने दोस्तों के लिए खास होते हैं। इनके दोस्तों पर भी होता है इसका असर। यह भगवत कृपा ही है कि इनसे जुड़ने वाले लोगों पर भी ईश्वरीय कृपा हो जाती है। जो सच्चे मन से ऐसे लोगों का आदर करता है, प्रभु उनसे प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी भी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ऐसे कपल होते हैं भाग्यशाली
यदि भावी पति-पत्नी दोनों के ही हाथ की हथेली में ये अक्षर बन रहा हो, तो यह एक परफेक्ट जोड़ी कहलाती है। दोनों में बेहतरीन सामंजस्य होता है, कभी ये एक-दूसरे को धोखा नहीं देते। इनका रिश्ता सदा के लिए मजबूत रहता है।
किसी से डरते नहीं
एक और खास बात इन लोगों की यह कि ये किसी से डरते नहीं हैं। क्योंकि ये लोग सच्चे होते हैं, कभी झूठ का सहारा नहीं लेते, जैसे ये अंदर से हैं वैसा ही बनकर दिखाते हैं। इसलिए इन्हें कभी किसी का भय नहीं सताता।
भगवान शीघ्र सुनते हैं मनोकामना
ऐसे लोगों की मनोकामना को भगवान शीघ्र सुन लेते हैं। एक और बात, यदि ये लोग किसी और के लिए भगवान से दुआ मांगते हैं तो वह भी बहुत जल्द सुन ली जाती है।
इस उपाय से हनुमानजी को प्रसन्न करने से निश्चित ही हर समस्या का समाधान हो जाता है