Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Zodiac Signs: होली के दिन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 13 Mar 2025 05:36 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। होली के दिन महादेव की कृपा से साधक के (Lord Shiva Favorite zodiac signs) जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। साथ ही भगवान शिव की कृपा बरसेगी।

    Hero Image
    Zodiac Signs: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना अनुसार, शुक्रवार 14 मार्च को होली है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई देते हैं। साथ ही एक दूसरे को मिठाई और पूरी-पकवान खिलाकर मुंह मीठा करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर देवों के देव महादेव (Lord Shiva Favorite zodiac signs)  की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े और अधूरे काम बन जाएंगे। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। भगवान शिव की कृपा से आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। होली के दिन कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

    सभी अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। रिश्तों में मिठाई आएगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। खूबसूरत पल बिताने का अवसर मिलेगा। किसी खास शख्स से मिलना होगा।

    इस दौरान कारोबार संबंधी बातचीत होगी। निवेश के लिए प्लान बनेगा। किसी अपने से प्यार मिलेगा। धन की समस्या दूर होगी। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए होली के दिन दूध या गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मकर और कुंभ राशि

    मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए होली शुभ साबित होगा। इन दोनों राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर पर लोगों का आना-जाना रहेगा। रिश्तेदार घर आ सकते हैं।

    बॉस से उत्तम कार्य के लिए शाबाशी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। बड़ों की सेवा और सम्मान करें। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजन खाने का अवसर मिलेगा।

    विशेष काम में सफलता पाने के लिए अबीर या गुलाल से भगवान शिव का अभिषेक करें। लोगों में आपके प्रति मान-समान बढ़ेगा। उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। चंद्र देव की कृपा से चिंता दूर होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।