विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Ram: इन उपायों को करने से भगवान राम होंगे प्रसन्न, जीवन होगा सुखमय

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 11 Jan 2024 04:23 PM (IST)

भगवान राम जी को जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 10 अवतारों में 7वां अवतार माना जाता है। भगवान राम ...और पढ़ें

Lord Ram: इन उपायों को करने से भगवान राम होंगे प्रसन्न, जीवन होगा सुखमय
Lord Ram: इन उपायों को करने से भगवान राम होंगे प्रसन्न, जीवन होगा सुखमय

HighLights

  1. भगवान राम जी ने अनेक उत्तम कार्य किए हैं।
  2. भगवान राम जी की कृपा से जीवन सुखमय होता है
  3. राम नाम का सुमिरन करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shri Ram Ke Upay: सनातन धर्म में भगवान राम जी को जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 10 अवतारों में 7वां अवतार माना जाता है। भगवान राम जी ने ऐसे अनेक काम किए हैं, जिनके कार्यों को सराहना आज भी की जाती है। मान्यता के अनुसार, भगवान राम जी के नाम का सुमिरन करने से साधक को जीवन की सभी परेशनियों से छुटकारा मिलता है और मृत्यु के बाद बैकुंठ की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान राम जी को प्रसन्न और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है। चलिए जानते हैं भगवान राम जी की कृपा प्राप्त करने के उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: करियर में सफलता पाने के लिए करें तुलसी के ये चत्मकारी उपाय, मिलेंगे कई लाभ

भगवान राम जी के उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन घर में खीर बनाएं और उस खीर को चंद्रमा की रोशनी में थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद इस खीर का सेवन पति-पत्नी और परिवार के सदस्य करें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म होती है और प्रेम संबंध मधुर होते हैं।

2. अगर आप जीवन में किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो भगवान श्रीराम जी के नाम का जाप करें। ऐसा करने से इंसान के दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

3. अगर आप घर में ग्रह क्लेश से परेशान है, तो ऐसे में निम्न मंत्र का जाप करें। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान राम की कृपा से ग्रह क्लेश की समस्या से छुटकारा मिलता है।

'हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥'

4. भगवान राम जी को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन कटोरी में पानी लेकर निम्न मंत्र का जाप करें। इसके बाद इस जल को घर में छिड़क दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान राम जी प्रसन्न होते हैं और साधक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही वास्तु दोष की समस्या दूर होती है।

'ऊं श्री ह्रीं क्लीं रामचंद्राय श्री नमः'


यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना मां दुर्गा होंगी रुष्ट

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'