Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 12:48 PM (IST)

    फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर ही होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। होलिका दहन का समय 1 घंटे 14 मिनट का है। भद्रा पूंछ के दौरान भी होलिका दहन किया जाता है।

    Hero Image
    Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 Date: हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। दो दिनों के पर्व होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। वहीं, बच्चे पिचकारी में रंग भरकर हमउम्र बच्चों पर रंग डालते हैं। इस अवसर पर लोग ईर्ष्या और द्वेष या एक दूसरे की गलती को भुलाकर गले लगाते या मिलते हैं। साथ ही मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, होली की तिथि को लेकर लोग दुविधा में हैं। आइए, होली की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    पूर्णिमा तिथि

    हर वर्ष होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। अतः ज्योतिष एवं धर्म पंडित पूर्णिमा तिथि के साथ-साथ होलिका दहन के समय की भी गणना करते हैं। होलिका दहन के पश्चात उदया तिथि (अगले दिन) पर होली मनाई जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी।

    होलिका दहन समय

    फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर ही होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। होलिका दहन का समय 1 घंटे 14 मिनट का है। भद्रा पूंछ के दौरान भी होलिका दहन किया जाता है। इस दिन भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर 07 बजकर 53 मिनट तक है।

    कब है होली

    ज्योतिषियों की मानें तो होलिका दहन का समय 24 मार्च को देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। अतः वर्ष 2024 में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिन देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, 26 मार्च से चैत्र महीने की शुरुआत होगी।

    यह भी पढ़ें: जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं गुरु गोविंद सिंह के ये अनमोल विचार

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।