Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri 2024 Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए लोहड़ी के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 09:24 AM (IST)

    लोहड़ी पंजाब समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में मनाए जाने वाला खास पर्व है। इस त्योहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। घरों में लोहड़ी की तैयारियां कुछ दिन पहले ही शुरु हो जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इससे एक दिन पहले 14 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा।

    Hero Image
    Lohri 2024 Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए लोहड़ी के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2024 Ke Upay: लोहड़ी पंजाब समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में मनाए जाने वाला खास पर्व है। इस त्योहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। घरों में लोहड़ी की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इससे एक दिन पहले 14 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शाम को सब लोग एक जगह पर इकट्ठा होकर आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहड़ी के दिन कुछ चमत्कारी उपायों के द्वारा इंसान जीवन की हर परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। चलिए जानते हैं लोहड़ी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहड़ी के उपाय (Lohri Ke Upay)

    1. अगर आप परिवार में किसी से वाद-विवाद का सामना कर रहे हैं, तो लोहड़ी के अवसर पर काली उड़द की खिचड़ी बनाएं। इसको गाय को खिला दें। मान्यता है कि ये उपाय करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Lohri 2024: लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

    2. लोहड़ी की पूजा की राख को गलत स्थान पर न फेंके। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के बने हुए काम बिगड़ते हैं। लोहड़ी की राख को पार्क या किसी पेड़ के नीचे रख दें।

    3. सनातन धर्म में अग्नि की पूजा करना शुभ होता है। लोहड़ी के दिन विधिपूर्वक अग्नि और देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करने से इंसान को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस खास अवसर पर अग्निदेव और भगवान शिव की पूजा करने से जीवन का अंधकार दूर होता है।

    4. अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो लोहड़ी के दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान में दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    5. अगर आपके काम में कोई अड़चन आ रही है, तो लोहड़ी के दिन कन्याओं को रेवड़ी दान में दें। ऐसा करने से हर कार्यों को सफलता हासिल होती है।

    यह भी पढ़ें: Lohri 2024 Katha in Hindi: क्यों मनाई जाती है लोहड़ी? जानें इसकी कथा


    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic credit- Freepik