Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Success Mantra : जीवन में होना है सफल तो हमेशा इन 5 बातों का रखें ध्यान

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 09:31 AM (IST)

    सफलता प्राप्त करने के लिए हमें जीवन में कई सारें नियमों का पालना करना होता है। इसके लिए कठिन परिश्रम मेहनत लगनशील धैर्यवान आशावादी सच्चाई और समय का सदुपयोग करना चाहिए। पांच उपाय जिसपर चलकर कई लोगों ने सफलता के शिखर को छुआ है।

    Hero Image
    इन बातों का अनुसरण करने वाले कई लोगों ने सफलता के शिखर को छुआ है।

    Success Mantra: सफलता प्राप्त करने के लिए हमें जीवन में कई सारे नियमों का पालन करना होता है। इसके लिए कठिन परिश्रम, मेहनत, लगनशील, धैर्यवान, आशावादी, सच्चाई और समय का सदुपयोग करने की जरूरत होती है। कई बार हम अवसरों को खो देते हैं, सही समय पर सही फैसले नहीं लेते, तो कई बार मन का आलस्य हमें आगे नहीं बढ़ने देता है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको सफलता के उन पांच मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप सफल हो सकते हैं। इन बातों का अनुसरण करने वाले कई लोगों ने सफलता के शिखर को छुआ है। आइए जानते हैं सफलता के 5 मंत्र। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए

    जिंदगी हमेशा आगे बढ़ने का नाम है, पीछे मुड़कर देखने से आप सिर्फ अपना समय बर्बाद करेंगे। रतन टाटा ने शायद इसी बात को ध्यान में रखकर कहा है कि कई चीजें हैं, जिन्हें यदि पुनः जीने का मौका मिले, तो मैं उन्हें शायद दूसरे तरीके से करना चाहूंगा, लेकिन मैं पीछे मुड़कर देखना नहीं चाहता कि मैं क्या करने में सक्षम नहीं था। 

    2. हमेशा सच्चाई के रास्ते पर रहना चाहिए

    इंसान को सदैव सच्चाई के मार्ग पर रहना चाहिए, इससे लोग आप पर विश्वास करते हैं। महान लेखिका वर्जीनिया वुल्फ ने कहा कि अगर आप अपने बारे में सच नहीं बोल सकते, तो दूसरों के बारे में भी सच नहीं बोल सकते। 

    3. धैर्यवान बनो

    जीवन में कुछ भी प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को धैर्यवान होना चाहिए। कभी-कभी अधीरता ही हमारी असफलता का कारण बन जाती है। बिल गेट्स ने भी कहा है कि धैर्य सफलता का एक प्रमुख तत्व है।

    4. समय का पाबंद होना

    जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करना जरूरी होता है। धीरूभाई अंबानी ने कहा है कि समय सीमा पर काम खत्म कर लेना काफी नहीं है, मैं समय सीमा से पहले काम खत्म होने की अपेक्षा करता हूं। उन्होंने ठीक ही कहा है, समय एक बार निकल गया तो हाथ मलने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं रहेगा। 

    5. आशावादी होना

    सफलता के लिए आपका आशावादी होना चाहिए। इससे हम किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। शायद इसी पर विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि एक निराशावादी हर अवसर में कठिनाई देखता है, एक आशावादी व्यक्ति हर मुश्किल में अवसर देखता है। तो आप भी अपने जीवन के कठिन समय में आशावादी बनें और नई अवसरों की पहचाने करें। 

    डिसक्लेमर

     

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'