Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leo Yearly Horoscope 2023: नए साल में छात्रों को परिश्रम के अनुरूप मिलेगा फल, पढ़िए सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 05:25 PM (IST)

    Leo Yearly Horoscope 2023 ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वार्षिक राशिफल में नए साल के सन्दर्भ में कई बातें बताई गई हैं जिन्हें जानने से व्यक्ति को ज्ञान हो जाता है कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

    Hero Image
    Leo Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए नया साल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Leo Yearly Horoscope 2023, सिंह वार्षिक राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): ज्योतिष विज्ञान में ग्रह-नक्षत्रों के चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। यह न केवल आने वाले कल के विषय में बताता है, बल्कि सभी राशियों के लिए आने वाला वर्ष कैसा होगा इसके विषय में भी ज्ञान देता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला तो लोगों के मन में नए साल के सन्दर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जैसे आने वाले साल में आर्थिक स्थिति कैसी होगी, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा या नहीं; इत्यादि। इन सभी प्रश्नों का उत्तर इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" विस्तार में बता रहे हैं। वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए नववर्ष 2023।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

    वर्ष के शुरुआत में आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय में किसी न किसी रूप में मिलेगा। माह फरवरी से अप्रैल के बीच काम-काज सामान्य रहेगा, इसी समय आत्मविश्वास भी बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। सलाह दी जाती है की बोलते वक्त संयम रखे। धर्म-कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे। मई और जून माह के दौरान जातक के व्यवसाय में वृद्धि होने के योग हैं और कोई साइड बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। नया वर्ष नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस वर्ष पदोन्नती मिलने के भी योग हैं। माह अगस्त से नवम्बर के मध्य संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हे कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी।

    दी जाती है यह सलाह (Leo Yearly Horoscope 2023 Upay)

    राशिफल के अनुसार इस वर्ष जो जातक राजनीति से संबंध रखते हैं, उन्हें उच्च पद प्राप्त होने के योग हैं और महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही मान सम्मान, प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पारिवारिक वातावरण शांतिमय रहेगा किंतु वर्ष के अंत में जातक अपने अहम की वजह से मुसीबत में पड़ सकता है। सिंह राशि के जातक को बिना टांके लगी तांबे की चम्मच से या आचमणि से गाय के शुद्ध घी को रविवार की सुबह सूर्य देव पर अर्पित करना चाहिए। रत्न सुझाव जातक को माणिक रत्न या लाल सितारा रत्न धारण करना चाहिए।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner