Move to Jagran APP

राशि में ही छुपी हैं आपकी कमियां, खोजें इन्‍हें दूर करने के रास्‍ते

ज्‍योतिष के अनुसार इंसान में मौजूद कमियों की वजह उनकी राशि है। ऐसे में जानें राशि के प्रभाव से उपजी कमियों के बारे में, चाहें तो इन्‍हें दूर करने का प्रयास करें।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 09:59 AM (IST)
राशि में ही छुपी हैं आपकी कमियां, खोजें इन्‍हें दूर करने के रास्‍ते
राशि में ही छुपी हैं आपकी कमियां, खोजें इन्‍हें दूर करने के रास्‍ते

मेष राशि

loksabha election banner

कुंडली के अनुसार मेष राशि में जन्‍मे लोग गलत और सही को बताने कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। इस बात से उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोगों की उनके बारे में क्‍या सोच बनती है। वे किसी भी हाल में अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर पाते। भले ही बाद में वे कई बार अपने किए पर पछताते भी हैं। इस राशि के लोग ज्‍यादातर सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।

वृषभ राशि

इसी तरह वृषभ राशि के लोग जिद्दी और सख्त मिजाज होते हैं। चाहे महिला हो या पुरुष, अगर वे वृषभ राशि के हैं तो वे अपनी राय और विचारों को लेकर काफी जिद्दी होते हैं। इन्हें अपना आराम और सम्मान ही महत्‍वपूर्ण लगता है। एक वृषभ राशि वाले व्यक्ति को इच्‍छा के विरुद्ध कुछ भी करने को मजबूर नहीं किया जा सकता है। 

मिथुन राशि

इस राशि के लोग समय की कीमत को नहीं जानते। नौकरी से लेकर जीवनसाथी तक ये हरेक के साथ अपनी मनमर्जी चलाते हैं और लंबे समय तक साथ नहीं निभा पाते।

कर्क राशि

ज्‍योतिष बताती है कि कर्क राशि के लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं, और निराशावादी भी। भले ही सबके सामने ये उत्‍साही दिखें पर वास्तव में ये लोग निराशा के साये से हमेशा घिरे रहते हैं। इनके, अंदर एक अजीब सा डर हर समय रहता है। ये लोग बहुत ज्यादा मूडी होते हैं, अगर कभी बिना किसी बात कोई आपसे बस यूं ही लड़ बैठे या बहस करने लगे तो जान लीजिए कि वह कर्क राशि के अलावा और कोई नहीं हो सकता। 

सिंह राशि

धन को किस तरह और कितनी तेजी के साथ बर्बाद किया जा सकता है यह सिर्फ सिंह राशि वाले ही जानते हैं। इनके खर्च असीमित होते हैं और साथ ही इन्हें इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि इनकी कोई बचत नहीं है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि सिंह राशि के लोगों के, लिए संबंधों में ‘स्पेस’ का कोई अर्थ नहीं होता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले व्यक्ति को कभी अपने अंदर खामी नजर नजर नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी खामी भी है। उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है। कन्या राशि के लोग चुप रहना पसंद करते हैं, इनके दिल की बात कोई नहीं जान सकता।

तुला राशि

तुला राशि के लोग बहुत ज्यादा आलसी माने जाते हैं। कई दिनों तक तो ये लोग बस योजना बनाते रहते हैं और अंत में अपने आलस की वजह से उसको पूरा नहीं कर पाते। ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में भी कामयाब नहीं होते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग ना तो किसी की गलती को बहुत जल्दी भूलते हैं और ना ही किसी को माफ करते हैं। अगर कोई इनके साथ बुरा करता है तो वे उससे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हांलाकि सच चाहे कितना ही बुरा या कड़वा क्यों ना हो ये लोग सच कहना और सच सुनना ही पसंद करते हैं।

धनु राशि

धनुराशि का व्यक्ति अक्‍सर भाग्‍य आजमाने में यकीन रखता है और इसीलिए अगर उसे परिवार या परिजनों की जिम्‍मेदारी से छूट मिल जाये तो वे बहुत अच्छे जुआरी बन सकते हैं। जुआ खेलने के स्थान और तरीके इनको कुछ इस तरह आकर्षित करते हैं जैसे शहद को देखकर मक्खी आकर्षित होती है। यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी या खामी है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग दिखाते जरूर हैं कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अंदर ही अंदर ये लोग अपनी तारीफ सुनने के लिए तड़पते रहते हैं। इन्हें खुद की तारीफ सुनना पसंद है और ऐसे लोग इन्हें जरा भी नहीं भाते जो इनकी आलोचना करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का जातक कभी किसी एक के प्रति समर्पित होकर नहीं रह सकता। एक समय के बाद इन्हें नए साथी की तलाश रहती ही है, चाह कर भी ये लोग किसी एक के साथ एक निर्धारित समय के बाद ईमानदार नहीं रह सकते।

मीन राशि

मीन राशि के लोग काफी हद तक पलायनवादी होते हैं, उनको समस्याओं को सुलझाने से ज्यादा समस्या से भागने में मजा आता है। ये दुनिया को अपनी ही नजर से देखना पसंद करते हैं। झूठ ही सही, लेकिन अगर उन्हें वो झूठ पसंद है तो वे सच जानने की जरूरत महसूस नहीं करते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.