विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई नौकरी की तलाश है या रुका हुआ है प्रमोशन? आज ही आजमा लें लाल किताब के 2 चमत्कारी उपाय

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:00 AM (IST)

लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं या कड़ी मेहनत के बावजूद प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो लाल किताब के कुछ खास उपाय आपके काम आ सकते हैं।

लाल किताब के उपाय (Picture Credit: AI Generated)

लाल किताब के उपाय (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. शनिवार को शनिदेव की पूजा, सरसों तेल दान से नौकरी के योग।

  2. बुधवार को गणेश जी की पूजा, दूर्वा-मोदक अर्पित करने से तरक्की।

  3. लाल किताब के उपाय करियर बाधाएं दूर कर सफलता दिलाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अच्छी नौकरी पाना और करियर में तरक्की करना हर व्यक्ति की चाह होती है। कई बार आपकी योग्यता और मेहनत के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है। यही नहीं मेहनत के बाद भी आपको मौजूदा नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पाता है।

यही नहीं आपको लंबे समय तक प्रमोशन का इंतजार भी करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी स्थितियों के पीछे ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति और कुंडली में करियर से जुड़े भावों को भी एक कारण माना जाता है।

लाल किताब में नौकरी, व्यापार और आर्थिक उन्नति से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों को कैसे करके आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

शनिवार को करें शनि देव से जुड़ा उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म और न्याय का कारक माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में शनि की प्रतिकूल स्थिति होने पर व्यक्ति को नौकरी और करियर में देरी या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप शनिवार के दिन लाल किताब का एक उपाय आजमा सकते हैं।

इसके लिए शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव के दर्शन करें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार सरसों के तेल का दान करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या काले वस्त्रों का दान करें। इससे आपके लिए जल्द ही नौकरी के योग बनेंगे।

बुधवार को करें गणेश जी की पूजा

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी पूजा करने की परंपरा है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद और व्यावसायिक कौशल से जोड़ा जाता है। इसलिए नौकरी के इंटरव्यू, नई जिम्मेदारियों और करियर से जुड़े फैसलों में सफलता की कामना के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

बुधवार के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा और मोदक या लड्डू अर्पित करें। इसके बाद 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके लिए जल्दी ही अच्छी नौकरी एक योग बनेंगे।

लाल किताब के इन उपायों को आजमाकर आपके लिए जल्दी ही नौकरी के योग बन सकते हैं। हालांकि, केवल उपायों के भरोसे नौकरी या प्रमोशन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और आपको कर्म पर भी ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Lal Kitab: करियर में तरक्की और हर बाधा से मुक्ति के लिए जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय

यह भी पढ़ें- Lal Kitab Upay: आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से पाएं मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।