Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakshmi Panchami 2024: शुक्रवार के दिन लक्ष्‍मी पंचमी का शुभ संयोग, कर्ज समेत कई मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा, करें ये महाउपाय

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 12:20 PM (IST)

    सनातन धर्म में लक्ष्मी पंचमी (Lakshmi Panchami 2024 Upay) का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी पंचमी पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने से अपार समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इस साल यह पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा।

    Hero Image
    Lakshmi Panchami 2024: लक्ष्मी पंचमी पर करें ये महाउपाय

     धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lakshmi Panchami 2024: लक्ष्मी पंचमी एक हिंदू त्योहार है जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी को अर्पित है। यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। यह व्रत का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन को श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पर्व 12 अप्रैल, 2024 को मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मी पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त

    इस साल लक्ष्मी पंचमी 12 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 12 अप्रैल, 2024 दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल, 2024 12 बजकर 04 मिनट पर होगा।

    पीली कौड़ी धन की देवी को चढ़ाएं

    ज्योतिष शास्त्र में पीली कौड़ी का विशेष महत्व है। इसे समृद्धि और धन का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस खास दिन पर कौड़ी को मां लक्ष्मी को चढ़ाना और उसकी पूजा-पाठ करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से कर्ज समाप्त होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता है।

    हल्दी की गांठ चढ़ाएं

    लक्ष्मी पंचमी के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    व्यापार में उन्नति के लिए

    अगर आपको लंबे समय से व्यापार में नुकसान हो रहा है, तो आपको लक्ष्मी पंचमी के दिन 11 कौड़ियों को केसर और हल्दी के मिश्रण में डालकर उसे लाल कपड़े में बांधकर अपने कार्यक्षेत्र व तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से धन संबंधित सारी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही आर्थिक संकट समाप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Lakshmi Panchami 2024: लक्ष्मी पंचमी पर ऐसे करें धन की देवी को खुश, जानिए पूजन का सही नियम और शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner