Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को चाय और बिस्किट का भोग लगाना सही है या गलत?
लड्डू गोपाल की सेवा के दौरान कई तरह के नियमों का ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से लड्डू गोपाल की सेवा करने से साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। आपने कई लोगों को लड्डू गोपाल को चाय बिस्किट आदि का भोग लगाते हुए भी देखा होगा लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Puja Niyam) को भगवाम श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल विराजमना होते हैं, और रोजाना विधिवत से इनकी पूजा-अर्चना की जाती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। कई बार लोग घर में जो बनाते हैं, उसका भोग लड्डू गोपाल को भी लगाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाया जा सकता है।
लगाया जाता है इन चीजों का भोग
कई लोग अपने घर में जो भी खाने की वस्तु बनाते हैं, उसका भोग पहले लड्डू गोपाल को लगाते हैं। इस क्रम में लोग केक, चाय, बिस्किट और नमकीन जैसी चीजों का भोग भी लड्डू गोपाल को अर्पित करते हैं। लेकिन इससे पहले कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, वरना आपको भोग लगाने का पूर्ण फल नहीं मिलता।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
क्या कहते हैं नियम
आप घर में जो भी खाते या बनाते हैं, पहले उसका भोग लड्डू गोपाल को लगाना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि आप जिस भी चीज का भोग लड्डू गोपाल को लगाते हैं, वह पूरी तरह से सात्विक होनी चाहिए।
साथ ही स्नान करने के बाद भोग लगाना चाहिए और इस दौरान स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर आप बाहर से खरीदी हुई वस्तु का भोग लड्डू गोपाल को लगा रहे हैं, तो इससे पहले पैकेट पर लिखी हुई साम्रगी को जरूर पढ़ लेना चाहिए।
.jpg)
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: घर में लड्डू गोपाल की कैसी मूर्ति रखनी चाहिए? जरूर जान लें सेवा के नियम
करें इस मंत्र का जाप
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय आप इस मंत्र का जप भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान आपके भोग को जल्दी स्वीकार करते हैं।
' त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
इस मंत्र का अर्थ है हे ईश्वर, जो भी मेरे पास है, वह सब आपका ही दिया हुआ है और मैं उसी को भोग के रूप में आपको अर्पित कर रहा हूं। इसे ग्रहण करें और अपनी कृपा मुझपर बनाएं रखें।
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal Puja Vidhi: लड्डू गोपाल की मूर्ति पुरानी होने पर करें ये काम, नहीं लगेगा दोष
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।