सिंहस्थ में हुए निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि पहली बार किसी मंत्री को स्काउट की यूनिफॉर्म में देख रहा हूं।
उज्जैन। महाकुंभ सिंहस्थ में अपनी सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले सिंहस्थ सेवादल के सभी घटक भारत स्काउट एवं गाइड, सेवा समिति, कांग्रेस सेवादल, राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य एवं एनसीसी के कैडेट्स का सम्मान समारोह सोमवार सुबह प्रभु प्रेमी संघ के शिविर में हुआ।
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने डॉ. मोहन यादव, सुभाष गौड़, रमेशचंद्र शर्मा, अस्र्ण रोचवानी, प्रशांत पुराणिक, राजेश गंधरा, कर्नल एसके पृष्टि का सम्मान किया। स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन को स्काउट की ड्रेस में देख स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि पहली बार किसी मंत्री को स्काउट की यूनिफॉर्म में देख रहा हूं।
उन्होंने सिंहस्थ में हुए निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की खुलकर प्रशंसा की। सिंहस्थ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, सिंहस्थ सेवादल अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा आदि मंचासीन थे।