विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumbh Rashifal 2021: व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना, जानें कुंभ राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 05:08 PM (IST)

Kumbh Rashifal 2021 नया वर्ष आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है ...और पढ़ें

Kumbh Rashifal 2021: व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना, जानें कुंभ राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष
Kumbh Rashifal 2021: व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना, जानें कुंभ राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष

Kumbh Rashifal 2021: नया वर्ष आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनका नया वर्ष कैसा बीतेगा। कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें इनका जनवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक का समय कैसा रहेगा यह हम आपको इस लेख के जरिए बता रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं इस बारे में-

जनवरी- आपका कार्य, सार्वजनिक स्तर पर छवि, व्यक्तित्व महत्वपूर्ण होगा। भागीदारी, व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं, मांग, गठबन्धन सम्बन्धी बारीकियां आपके समय और दिमाग को घेरकर रखेंगी। आपको अपने शानदार जन-सम्पर्क, कौशल और अपनी बेहतरीन छवि का प्रदर्शन करना होगा। सफल और सन्तुष्टिदायक दौर है। आप संकल्प और ऊर्जा से भरे हैं, जो कड़ी मेहनत और आनुपातिक फायदों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। काम के लिहाज से सफलताएं दिलाने वाला समय, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने व्यक्तिगत समीकरणों, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक खुशहाली, सुख-सुविधाओं और सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं।

फरवरी- बौद्धिक उलझनों के कारण लाभ का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। स्नेही सम्बन्धों/मित्रो में विवाद और शत्रुता की स्थिति भी बन सकती है,विवाद के कारण मानसिक ग्लानि रहेगी। सट्टे/शेयर बाजार/वायदा व्यापार में अल्प लाभ की सम्भावना है। आर्थिक प्रकरण चिन्ता उत्पन्न करेगा। पारिवारिक संबंधों में मतभेद रहेंगे। किसी चुनौती से सम्बद्ध रहेंगे। जनसम्पर्क बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी, व्यय में वृद्धि होगी। सुख सुविधा युक्त यात्रा होगी। नयें कार्य व व्यवसाय के लिये उत्सुक रहेंगे। मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी नयी योजना में धन लगाना ठीक नहीं रहेगा। शेयर सट्टे से आज आप अल्प लाभ ही कमा पायेंगे।

मार्च- आपके पास समस्याओं का सामना करने के लिए अत्यधिक ऊर्जा एवं साहस है। वास्तव में आप अपने आपको पूरी तरह से व्यवस्थित करने में लग जाएंगे। घरेलू बदलाव अत्यधिक खर्चों के बावजूद खुशनुमा रहेंगे। जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगें। पूरा समय व्यस्ततापूर्ण जायेगा। कोई बाहरी व्यक्ति व्यापार में हाथ बटाने के लिए उपलब्ध हो जायेगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। राजनैतिक क्षेत्र में या किसी प्रशासनिक व्यक्ति से विवाद हो जाने की संभावना है।

अप्रैल- आपके खास प्यार के साथ मेलजोल, जबर्दस्त शान्ति, स्थिरता, संतोष का अहसास उत्पन्न करेगा। आपको जागरूकता, आध्यात्मिकता के ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। मित्रों,परिवार और आपके आसपास के अन्य लोगों के साथ आप समय अच्छा गुजरेगा। आप ढेर सारी खुशियों का संचार करेंगे। जमीन-जायदाद और मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विशेष परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में धन न लगायें तो बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी बच्चों का सहयोग, शिक्षा-परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग, कारोबारी क्षेत्र का विस्तार।

मई- धैर्य और सतर्कता बनाये रखने की आवश्यकता है। समय भाग-दौड़ में बीत जायेगा, और नतीजा कुछ भी नहीं, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों सतायेंगे। शेयर सट्टे से दूर रहकर अपना धन बचा सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी असफलता हाथ आयेगी।नए कार्यों में दिलचस्पी पैदा होगी। अब आप स्वयं को समूह के एक हिस्से के तौर पर महसूस करेंगे। मौज-मस्ती, पिकनिक, छोटी-मोटी यात्राएं, मनोरंजन के लिए उचित समय है। प्रणय सम्बन्धों में गहराई आएगी। ऐसे आरामदायक और सुकून भरे माहौल में सुस्ताने का अपना अलग मजा होगा। किसी खास मित्र के साथ बेहतर समझ विकसित होगी।

जून- इस समय एक अलग किस्म का संचार महत्वपूर्ण होगा। मीडिया संचार, नौकरी में कुशलता, नए उपक्रम की शुरूआत वगैरह में यह सम्भव होगा। आपके पास कुछ नए रोचक विचार होंगे जिनके सहारे आप नई शुरूआत करेंगे। आपके काम करने की स्टाइल में कड़ी मेहनत की बजाय प्रतिभा की झलक ज्यादा दिखाई देगी, लेकिन आप अपनी मेहनत की बदौलत ही पुरस्कृत होंगे। नई शुरूआत और सम्भावनाओं के द्वार भी खुलेंगे, जिससे आपको जबर्दस्त लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास तो करना ही होगा।

जुलाई- आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती है। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में तनावपूर्व स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

अगस्त- एक बार फिर भौतिक जगत आपको पुकारेगा। आपको अपनी आध्यात्मिक सोच को कुछ समय के लिए एक तरफ करना होगा, लेकिन आप इसे खुद से अलग नहीं कर पाएंगे। जिस संसार में हम जीवन यापन करते हैं, उसकी मांगों को भी पूरा करना होता है। आप पाएंगे कि व्यक्ति के रूप में पिछले दिनों आपको लाभ हुआ है। अच्छे कार्य जारी रखें। नई आशा, नया नजरिया और जीवन का बेहतर परिप्रेक्ष्य। सुखानुभूति आपके कार्य के साथ मिलकर नजरिये और सोच में सहजता लाएगी। कार्य के क्षेत्र में अधिक रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय देंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

सितम्बर- सामाजिक स्तर पर गतिविधियां तेज होंगी ताबड़तोड़ काम करने की प्रवृत्ति से बचते हुए अपनी दिनचर्या का पालन करें। जिसके बारे में भी आपने सोचा था, इस दौर में उसे कार्यान्वित किया जाएगा, आखिरकार यह तो एक अनिवार्य तथा औचित्यपूर्ण परिणाम है। अपने आसपास के वातावरण में शान्ति तथा एक पूर्ण सामंजस्य का अहसास होगा। वास्तव में इस चरण में दुनिया ईश्वर का वरदान साबित होगी। इससे परिवार, जीवनसंगी तथा बच्चों से आनन्द तथा सहृदयता प्राप्त होगी।

अक्टूबर- आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। किसी शुभ कार्य के आरम्भ का समय अभी उचित नहीं है। किसी से कर्ज का लेन-देन न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में बिखराव होगा। घर की मरम्मत, पुनर्निर्माण, अतिरिक्त निर्माण और यहां तक कि नए घर का निर्माण भी कर सकते हैं, साथ ही इनसे सम्बद्ध आयोजनों और समारोहों पर भी जोर देंगें। आधुनिक समय में इसका अर्थ बहुमंजिला इमारत में अपार्टमेंट के लिए अग्रिम राशि का भुगतान भी हो सकता है। अत्यधिक काम करने की प्रवृत्ति से बचें और अपनी तथा दूसरों की देखभाल करें।

नवम्बर- मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वूपर्ण उपलब्धि हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, शासन-सत्ता से तनाव मिलेगा, नवीन कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आय के साधन में वृद्धि होगी, आज आप बड़े खुशनसीब साबित होंगे। क्योंकि आपने पूर्व में जो पूंजी निवेश किया था, उसका फल अब मिलेगा। मगर सिर्फ इतने पर नहीं थमना है, आगे के लिए भी निवेश करते चलें। निजी सम्बन्धों में कुछ रंगीन मिजाजी रहेगी, और ‘वे’ कुछ खर्च कराकर ही मानेंगी।

दिसम्बर- धनार्जन क्षमता में कई तरह से सुधार आएगा। रास्ता भले ही कोई भी हो, लेकिन आप महसूस करेंगे कि आप अपने सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों के जरिये खुद को ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं। छवि-निर्माण पर ध्यान देंगे। आपका सारा जोर इस बात पर होगा कि दूसरे आपको और आपके काम को किस नजरिये से देखते हैं तथा आपकी पूरी व्यवस्था में आपका काम कहां फिट होता है। अपने सार्वजनिक क्रियाकलापों में आप स्टाइल, सौन्दर्य, सौम्यता लाएंगे। ढेर सारी प्रशंसा और सराहना मिल सकती है, लेकिन जरा संभलकर रहें, इन्हें खुद पर हावी न होने दें।